फ्लाइट्स कैंसिल होने पर आसानी से मिलेगा अब रिफंड, जानिए प्रोसेस और नियम

फ्लाइट्स कैंसिल होने पर आसानी से मिलेगा अब रिफंड, जानिए प्रोसेस और नियम

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह फ्लाइट्स के कैंसिल होने के बाद रिफंड प्रक्रिया को एयर इंडिया ने आसान बना दिया है।

By : Deepika Pal
फ्लाइट्स कैंसिल होने पर आसानी से मिलेगा अब रिफंड, जानिए प्रोसेस और नियम

Air India Flight: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से विमान सेवाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एयर इंडिया की उड़ानों से जुड़ी कई खबरें सामने आती जा रही हैं। बीते दिन ही 17 जून 2025 को एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह फ्लाइट्स के कैंसिल होने के बाद रिफंड प्रक्रिया को एयर इंडिया ने आसान बना दिया है। 

एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान

आपको बताते चलें कि, लगातार फ्लाइट्स कैंसिल होने से जुड़ी खबरें आने के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके अनुसार, मंगलवार तक कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जो दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से थीं, रद्द कर दी गईं या अस्थायी रूप से गैर-परिचालन घोषित की गईं। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है. कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है. कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।

रिफंड की प्रक्रिया को बनाया आसान

आपको बताते चलें कि, एयर इंडिया ने यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने रिफंड प्रक्रिया को आसान बना दिया है. यात्री अपनी बुकिंग का रिफंड ऑनलाइन ट्रैक कर सकते है। रिफंड की प्रोसेस आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए ट्रैक कर सकते है। जान लीजिए इसकी प्रोसेस...

एयर इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाएं

  • “स्थिति जाँचें लंबित रिफ़ंड” विकल्प पर क्लिक करें
  • जरूरी विवरण भरकर सबमिट करें
  • रिफंड कैसे प्राप्त करें:
  • वेबसाइट या ऐप से “Manage Booking” सेक्शन में जाएं और “Refund” विकल्प चुनें.
  • ट्रैवल एजेंट या थर्ड पार्टी पोर्टल से बुकिंग की स्थिति में, उन्हीं से संपर्क करें.
  • एयर इंडिया काउंटर या सिटी बुकिंग ऑफिस से टिकट लिए होने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क करें.
  • टिकट जारी होने की तारीख से दो साल तक रिफंड के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इस स्थिति में वापस नहीं होगा रिफंड

आपको बताते चलें कि, कुछ स्थिति ऐसी जहां पर रिफंड वापस नहीं किया जा सकेगा। अगर फ्लाइट एयर इंडिया द्वारा रद्द की गई है और रीशेड्यूलिंग के लिए एयरलाइन का सेल्फ-सर्विस विकल्प चुना गया है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. आमतौर पर रिफंड 7-10 कार्यदिवस में प्रोसेस हो जाता है। जिस खाते से बुकिंग हुई है वहीं पर रिफंड किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

1 नवंबर से 7 बड़े एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू होगा। जानिए कौन इसका इस्तेमाल कर सकेगा और क्या होंगी शर्तें।

Oct 30, 2026
हवाई किराए पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होगा, इमरजेंसी में दखल का अधिकार रहेगा

हवाई किराए पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होगा, इमरजेंसी में दखल का अधिकार रहेगा

हवाई किराए के नए नियमों में सामान्य हालात में एयरलाइंस को कीमत तय करने की छूट मिलेगी। आपात स्थिति में सरकार दखल दे सकती है। नियमों को दो हफ्ते में जारी करने की तैयारी है।

Oct 20, 2026
Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

Air India flight from Frankfurt to Delhi diverted to Jaipur after receiving a hijack alert signal. All passengers safe, ongoing investigation.

Oct 14, 2026
Rahul Gandhi Flight Go Around: हवा में लटकी फ्लाइट, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग; 25 मिनट बढ़ी धड़कनें

Rahul Gandhi Flight Go Around: हवा में लटकी फ्लाइट, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग; 25 मिनट बढ़ी धड़कनें

दिल्ली से लखनऊ आ रही राहुल गांधी की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। विमान को गो-अराउंड कर करीब 25 मिनट बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतारा गया।<br/>

Sep 08, 2026
Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल की जांच की दौरान गोली चल गई।हादसे में महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरासत में लिए यात्री ने पिस्टल की जानकारी दे दी थी।

Aug 16, 2026