प्रयागराजः प्रदर्शन पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने शिविर में लगवाए CCTV

प्रयागराजः प्रदर्शन पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने शिविर में लगवाए CCTV

प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरे का दावा, शिविर में CCTV लगे, विवाद पर अखिलेश यादव का समर्थन।

By : स्वदेश डेस्क
प्रयागराजः प्रदर्शन पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने शिविर में लगवाए CCTV

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और गंभीर होता दिख रहा है। इसके चलते शंकराचार्य खुले में अनशन पर बैठे हैं। वहीं, उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके शिष्यों ने शिविर के भीतर और बाहर कुल 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

शिष्यों ने कही ये बात

शंकराचार्य के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने प्रशासन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य इस समय सड़क पर बैठे हैं और आसपास ऐसे लोग घूम रहे हैं, जो संत के वेश में हरकतें कर रहे हैं। रात के समय कुछ लोग शिविर के पास आकर वीडियो बनाते हैं और पकड़े जाने पर नोटिस देने की बात कहते हैं। उन्होंने शंकराचार्य की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।

शंकराचार्य विवाद पर अब सियासत भी तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि शंकराचार्य डटे हुए हैं और एक-एक सनातनी उनके साथ खड़ा है। 

केशव प्रसाद मौर्य को लेकर क्या कहा

इससे पहले शुक्रवार को अविमुक्तेश्वरानंद ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए उन्हें समझदार नेता बताया था। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई थी जब मौर्य ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से शंकराचार्य के पास पहुचे और उनसे स्नान करने की अपील की थी।

क्या है पूरा मामला

पूरा विवाद 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुआ था। उस समय शंकराचार्य पालकी में स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने व्यवस्था की बात कहते हुए उन्हें रोककर पालकी के बजाए पैदल जाने को कहा। इस दौरान शिष्य नाराज हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की थी। वहीं, पुलिस प्रशासन से नाराज होकर अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए।

इसके बाद प्रशासन ने उन्हें 48 घंटे के भीतर दो नोटिस जारी किए थे। इसमें एक में सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका के आधार पर शंकराचार्य की पदवी को लेकर सवाल उठाया गया। वहीं, दूसरे में मौनी अमावस्या के घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया। नोटिस में माघ मेले से स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी भी दी गई थी।

संबंधित सामग्री

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Rakesh Tripathi BJP: सपा माफिया प्रेम पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

Rakesh Tripathi BJP: सपा माफिया प्रेम पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर/मौत पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।

Aug 12, 2026
Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में ​डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान

Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में ​डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेता डॉ. भानू तिवारी द्वारा आगामी चुनाव में उतरने के ऐलान से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है।

Aug 07, 2026
Ramashish Rai resigns: RLD के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Ramashish Rai resigns: RLD के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के....

Aug 07, 2026
Congress Niyukti: MP कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, दो नेताओं की हुई छुट्टी

Congress Niyukti: MP कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, दो नेताओं की हुई छुट्टी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में AICC ने बड़ा बदलाव किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Aug 07, 2026