RLD Ramashish Rai resigns

Ramashish Rai resigns: RLD के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के....

By : विकास जैन
Ramashish Rai resigns: RLD के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Ramashish Rai resigns: RLD के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Ramashish Rai resigns: राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को भेज दिया है। 

राय ने क्यों दिया इस्तीफा? 

रामाशीष राय ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने यह फैसला वैचारिक कारणों से लिया है। साथ ही उन्होंने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता किया जा रहा है। अपने इस्तीफे में उन्होंने धनबल, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि किसानों और युवाओं की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन पर अपेक्षित गंभीरता से काम नहीं हो रहा है।

इस्तीफे में दिया एकता का संदेश

रामाशीष राय ने अपने इस्तीफे में सामाजिक एकता का संदेश देते हुए 'जाति तोड़ो, समाज जोड़ो' का नारा दोहराया। उन्होंने यह भी लिखा कि राजनीति का उद्देश्य समाज और देश की सेवा होना चाहिए। इस्तीफे के अंत में उन्होंने लिखा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश।  रामाशीष राय के इस फैसले को उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। फिलहाल RLD की ओर से उनके इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित सामग्री

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन बाद नागपुर से पकड़ लिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हुए। तीनों पर 50 हजार का इनाम था।

Oct 20, 2026
Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

लखनऊ के मोहनलालगंज के रवि कुमार अपने चहेते क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए करीब 2400 किलोमीटर चले। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास खिलाड़ी से मुलाकात के बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

Oct 20, 2026
CM Yogi Rakhi: सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, गिफ्ट देकर ली सेल्फी; रक्षाबंधन पर दिया खास संदेश

CM Yogi Rakhi: सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, गिफ्ट देकर ली सेल्फी; रक्षाबंधन पर दिया खास संदेश

सीएम योगी ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बच्चियों से राखी बंधवाई। उन्होंने उपहार देकर आशीर्वाद लिया और बच्चियों के साथ सेल्फी भी ली।

Aug 28, 2026
CM Yogi Selfie Time: जापानी बच्चों को भा गए सीएम योगी! सेल्फी के लिए लगी कतार, जानिए लखनऊ में क्या हुआ

CM Yogi Selfie Time: जापानी बच्चों को भा गए सीएम योगी! सेल्फी के लिए लगी कतार, जानिए लखनऊ में क्या हुआ

लखनऊ में जापान के यामानाशी प्रांत से आए 13 विद्यार्थियों ने सीएम योगी से मुलाकात की और कार्यक्रम के अंत में सेल्फी के लिए कतार में खड़े नजर आए।<br/>

Aug 21, 2026