अमेरिका में न्यू ईयर के जश्न में बर्फीले तूफान का खलल: 9,000 से अधिक फ्लाइट रद्द, हॉलिडे ट्रैवल

अमेरिका में न्यू ईयर के जश्न में बर्फीले तूफान का खलल: 9,000 से अधिक फ्लाइट रद्द, हॉलिडे ट्रैवल अस्त-व्यस्त

By : Swadesh Bhopal
अमेरिका में न्यू ईयर के जश्न में बर्फीले तूफान का खलल: 9,000 से अधिक फ्लाइट रद्द, हॉलिडे ट्रैवल अस्त-व्यस्त

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में शनिवार को आए बर्फीले तूफान ‘डेविन’ ने हॉलिडे सीजन का ट्रैवल पूरी तरह प्रभावित कर दिया। रॉयटर्स के अनुसार, तूफान की वजह से देश भर में 9,000 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द या डिले हुईं। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में राज्य आपातकाल भी घोषित किया गया।

हजारों फ्लाइट्स कैंसिल

फ्लाइट अवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार से शनिवार तक अमेरिका में 2,700 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुईं और हजारों उड़ानें देर से चलीं। शुक्रवार को 1,802 उड़ानें रद्द हुईं जबकि 22,349 उड़ानें देरी से चलीं। जेटब्लू, डेल्टा, अमेरिकन और यूनाइटेड जैसी बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों को मुफ्त में टिकट बदलने की सुविधा दी।

बर्फबारी से थम गया न्यूयॉर्क

नेशनल वेदर एजेंसी के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर, लॉन्ग आइलैंड और कनेक्टिकट में शनिवार सुबह तक 6 से 10 इंच (15 से 25 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी। शनिवार रात को 2 से 4 इंच और बर्फबारी हुई, जिसमें सेंट्रल पार्क में 4.3 इंच बर्फ गिरी, जो 2022 के बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड है।कुछ जगहों पर ओले और जमाव वाली बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। नेशनल वेदर सर्विस ने विंटर स्टॉर्म वार्निंग जारी की, जिसमें फिसलन, कम विजिबिलिटी और पावर आउटेज की चेतावनी दी गई।

न्यूयॉर्क गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य के आधे इमरजेंसी घोषित

न्यूयॉर्क गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में इमरजेंसी घोषित की और लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। सड़कों पर कमर्शियल व्हीकल्स पर प्रतिबंध लगाया गया और कई हाईवे बंद किए गए। सफाई कर्मचारियों ने पूरी रात सड़कें, फुटपाथ और एयरपोर्ट रनवे साफ किए। टाइम्स स्क्वायर और सेंट्रल पार्क में स्नो प्लो और शोवल का इस्तेमाल किया गया।कुछ पर्यटकों ने बर्फबारी को खूबसूरत बताया, लेकिन ज्यादातर यात्रियों के लिए यह बड़ा झटका बना।

मौसम विशेषज्ञों की अपील

मौसम विशेषज्ञ बॉब ओरावेक ने कहा, सबसे भारी बर्फबारी खत्म हो गई है, अब सिर्फ हल्की फ्लरीज बची हैं। अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा टालने और सतर्क रहने की अपील की।यह तूफान 2025 के आखिरी बड़े मौसमी झटकों में से एक माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। 50 ट्रेनें व 21 उड़ानें रद्द हैं, जबकि कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।

Oct 28, 2026
US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नागरिकों को यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा है। फ्लाइट रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने की आशंका के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Sep 20, 2026
इंडिगो को राहत: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम में ढील दी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

इंडिगो को राहत: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम में ढील दी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

DGCA ने इंडिगो और एयरलाइंस को 36 घंटे का वीकली रेस्ट देने की अस्थायी राहत दी। पायलट और क्रू की उपलब्धता बढ़ी पर सुरक्षा की चिंता।

Dec 05, 2025
4 दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द: एयरपोर्ट पर भारी भीड़, इंतजार करते रहे यात्री

4 दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द: एयरपोर्ट पर भारी भीड़, इंतजार करते रहे यात्री

4 दिनों में 1200+ उड़ानें रद्द, IndiGo में क्रू कमी से यात्रियों के साथ हवाई अड्डों पर क्या हुआ पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Dec 05, 2025
250 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द: क्रू की कमी से अटकी उड़ानें, रातभर एयरपोर्ट पर भटकते रहे यात्री

250 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द: क्रू की कमी से अटकी उड़ानें, रातभर एयरपोर्ट पर भटकते रहे यात्री

इंडिगो की 250+ उड़ानें क्रू की कमी से रद्द, DGCA के नए नियमों के बाद देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी।

Dec 04, 2025