12th Hardoi Fair & Festival

12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

हरदोई मेला महोत्सव के 12वें सीजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जी-10 कार्यालय में मेला समिति की बैठक हुई।

By : विकास जैन
12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

बृजेश कबीर, हरदोई: हरदोई मेला महोत्सव के 12वें सीजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जी-10 कार्यालय में मेला समिति की बैठक हुई। आयोजक रवि किशोर ने बताया, गायन, नृत्य समेत विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन को व्यवस्थित कराने के लिए आठ प्रमुख सदस्यों की समिति गठित की गई है।

गायन में प्राइमरी (3 से 10 वर्ष), जूनियर (8 से 14), सीनियर (15 से 34) और सुपर सीनियर (35 वर्ष से अधिक) वर्ग होंगे। नृत्य में प्राइमरी (3 से 10), जूनियर (11 से 15), सीनियर (15 वर्ष से अधिक) और सुपर सीनियर (35 वर्ष से अधिक) वर्ग रखे गए हैं। समूह और युगल नृत्य भी होंगे।

महोत्सव में मिस्टर हरदोई, मिस हरदोई, मिसेज हरदोई, किड्स रैंप शो, फेस पेंटिंग, दीया-मोमबत्ती सज्जा, स्केचिंग, कार्ड मेकिंग, कपल शो, सुपर मॉम शो, कुकिंग, चित्रकला, लेखन, क्राफ्ट, रंगोली, कलश सज्जा, मेहंदी, भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ, बैडमिंटन और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस बार मेंढक दौड़, जलेबी दौड़ और तीन टांग दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं के ऑडिशन के लिए 27 सितंबर और 25 अक्टूबर की संभावित तिथियां प्रस्तावित की गईं। स्थान और समय जल्द तय किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आवेदन फॉर्म जल्द ही प्रमुख स्थानों और विद्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे।।बैठक में सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, आयुषी रस्तोगी, कुलदीप द्विवेदी, करुणा शंकर द्विवेदी, स्मृति मिश्रा, रज्जन सिंह, नवल किशोर अतिशय पांडेय, शरद कश्यप और अमन नागर मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Dev Deepawali: काशी में 11 लाख दीपों से जगमगाए 84 घाट, 40 देशों के मेहमानों ने देखी देव दीपावली की भव्यता

Dev Deepawali: काशी में 11 लाख दीपों से जगमगाए 84 घाट, 40 देशों के मेहमानों ने देखी देव दीपावली की भव्यता

गंगा के किनारे जब लाखों दीप एक साथ रोशन हुए, तो पूरी काशी अलौकिक रोशनी से नहा उठी। कहीं गंगा आरती के मंत्र गूंजे, तो कहीं लेजर और ड्रोन शो ने आसमान में रंग बिखेरे।

Nov 24, 2026
UP IT Sector: नोएडा से आगे बढ़ेगा यूपी का टेक्नोलॉजी सेक्टर, लखनऊ से गोरखपुर तक खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

UP IT Sector: नोएडा से आगे बढ़ेगा यूपी का टेक्नोलॉजी सेक्टर, लखनऊ से गोरखपुर तक खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

उत्तर प्रदेश में आईटी सेक्टर के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है

Nov 21, 2026
UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, शव लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, 5 लोगों की गई जान

UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, शव लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, 5 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई।

Nov 21, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर निकली फर्जी, 3-4 दिसंबर को ही होगा एग्जाम

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर निकली फर्जी, 3-4 दिसंबर को ही होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है

Nov 19, 2026
सुरों में सजी रामभक्ति, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पवन सिंह ने बांधा समां; भजन पर झूम उठा पंडाल

सुरों में सजी रामभक्ति, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पवन सिंह ने बांधा समां; भजन पर झूम उठा पंडाल

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इस बार अपने फिल्मी अंदाज नहीं, बल्कि भक्ति के सुरों को लेकर सुर्खियों में हैं

Nov 19, 2026