भोपाल में 29वां राज्यस्तरीय युवा उत्सव: मुख्यमंत्री बोले- एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी न

भोपाल में 29वां राज्यस्तरीय युवा उत्सव: मुख्यमंत्री बोले- एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी

By : Swadesh Bhopal
भोपाल में 29वां राज्यस्तरीय युवा उत्सव: मुख्यमंत्री बोले- एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश, रोजगार और युवाओं के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में मनाया। इस दौरान 11,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। कर्मचारी चयन मण्डल और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। सरकार का लक्ष्य इसे 2.5 लाख भर्तियों तक बढ़ाना है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रवींद्र भवन में आयोजित 29वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। हमारा प्रदेश युवा शक्ति की नई ऊर्जा और नई उमंग से भरा हुआ है। यही राज्य की असली मैनपावर है, जिनके हाथों में विकसित भारत का भविष्य सुरक्षित है। दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी संभागों के युवाओं द्वारा तैयार प्रादर्श (मॉडल) और विज्ञान मेला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। युवा उत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा।

भारत के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में लगाई लंबी छलांग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का नारा दिया है। आज युवा शक्ति के माध्यम से भारत ने सभी क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें स्वावलंबी बनाना सरकार का संकल्प है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5,000 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया है, जिससे वे अपने स्वावलंबी जीवन की नींव रख सकें। मुख्यमंत्री ने ‘सीखो-कमाओ योजना’ के तहत 20,000 से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपये से अधिक का स्टाइपेंड देने की जानकारी भी दी।

खेल और युवा कल्याण में प्रोत्साहन

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। युवा खेल के माध्यम से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। इसके लिए उन्हें योग और खेल से जोड़ा जा रहा है। मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत को विकसित और मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और कलाकार उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृत्याचार्य पद्मश्री रामलाल बरेठ को 51,000 रुपये, शूटिंग प्लेयर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख रुपये और एथलीट सुश्री रंजना यादव को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक और सम्मान पत्र प्रदान किए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम योजना’ के तहत 144 युवतियों को भारत की पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

युवा खेल उत्सव में प्रदेश के सभी 10 संभागों के 300 से अधिक खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। जॉब फेयर के माध्यम से 61,000 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

मुख्यमंत्री ने खेलों के क्षेत्र में प्रदेश को मिली विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब ‘स्पोर्ट्स पॉवर’ के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

संबंधित सामग्री

Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवारों को लिए सहायता राशि का एलान किया है। पीड़ित परिवार को 4-4 लाख दिए जाएंगे।

Oct 17, 2026
MP Industrial Summit: ग्वालियर-चंबल में दीवाली से पहले औद्योगिक समिट; CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP Industrial Summit: ग्वालियर-चंबल में दीवाली से पहले औद्योगिक समिट; CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मुरैना में उद्यमियों से संवाद के दौरान सीएम ने संभाग स्तरीय समिट की घोषणा की। कांच, बायोमास पैलेट और मेडिकल उपकरण की इकाइयों से स्थानीय युवाओं को रोजगार की उम्मीद है।

Oct 16, 2026
Robot Handshake With CM Mohan: यूथ कॉन्क्लेव में रोबोट ने सीएम मोहन यादव से मिलाया हाथ, खेती पर बोले बड़ी बात

Robot Handshake With CM Mohan: यूथ कॉन्क्लेव में रोबोट ने सीएम मोहन यादव से मिलाया हाथ, खेती पर बोले बड़ी बात

भोपाल के सीएम यूथ कॉन्क्लेव में रोबोट ने मंच पर मोहन यादव से हाथ मिलाया। सीएम ने कहा कि एमपी अब सिर्फ खेती नहीं, फूड प्रोसेसिंग और उद्योग की भी पहचान बन रहा है।

Oct 06, 2026
CM Mohan On Ladli Behna: लाड़ली बहना पर CM मोहन ने ली चुटकी; बोले- पता नहीं था इतनी भारी मार पड़ेगी

CM Mohan On Ladli Behna: लाड़ली बहना पर CM मोहन ने ली चुटकी; बोले- पता नहीं था इतनी भारी मार पड़ेगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना पर मजाकिया लहजे में कहा कि यह सरकार को काफी महंगी पड़ रही है। भोपाल के बुंदेली समागम में दिया उनका यह बयान चर्चा में है।

Oct 05, 2026
अब महाविद्यालयों में नहीं रहेगी सहायक प्राध्यापकों की कमी

अब महाविद्यालयों में नहीं रहेगी सहायक प्राध्यापकों की कमी

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तेज की। नए सत्र से पहले 1600 पद भरने की तैयारी, कुल 5884 पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

Apr 03, 2026