CM mohan Yadav rs 4 lakh aid in kota accident

Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवारों को लिए सहायता राशि का एलान किया है। पीड़ित परिवार को 4-4 लाख दिए जाएंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

Delhi Mumbai Expressway Accident Financial Aid

भोपाल। खाटूश्यामजी के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं का सफर राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह मातम में बदल गया। भोपाल से जा रही मिनी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसने सबको हिला दिया। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के कई परिवारों के सदस्य इसकी चपेट में बताए जा रहे हैं। दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल और बैतूल के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है।

कोटा एक्सप्रेस हादसे पर सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए हादसे को लेकर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा कि आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने घायलों की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से कहा कि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। अस्पताल में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। यह भी उन्होंने अधिकारियों से सुनिश्चित करने को कहा।

पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाने में जुटी प्रशासनिक टीम

मुख्यमंत्री न इस घटना पर राज्य सरकार की ओर से गहरा शोक जताया है। उनके मुताबिक इस कठिन समय में सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासनिक टीम पीड़ित परिवारों से संपर्क कर राहत कार्य में लग गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026