Robot Shakes Hands With MP CM at Youth Conclave

Robot Handshake With CM Mohan: यूथ कॉन्क्लेव में रोबोट ने सीएम मोहन यादव से मिलाया हाथ, खेती पर बोले बड़ी बात

भोपाल के सीएम यूथ कॉन्क्लेव में रोबोट ने मंच पर मोहन यादव से हाथ मिलाया। सीएम ने कहा कि एमपी अब सिर्फ खेती नहीं, फूड प्रोसेसिंग और उद्योग की भी पहचान बन रहा है।

By : संजय चतुर्वेदी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मंगलवार को सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भीड़ का ध्यान सबसे ज्यादा एक रोबोट ने खींचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं को संबोधित कर रहे थे। तभी एक रोबोट चलता हुआ मंच पर आया और उनसे हाथ मिलाया। इसी मंच से सीएम ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान अब सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रही।

मंच पर आया रोबोट, रैंप पर भी चला साथ

हाथ मिलाने के बाद रोबोट रुका नहीं। जब मुख्यमंत्री रैंप पर उतरकर युवाओं से मिलने बढ़े तो रोबोट भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा। मोबाइल कैमरे हर तरफ से इसे रिकॉर्ड करते दिखे। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यक्रम में आए युवाओं के लिए यह दिन का सबसे यादगार नजारा रहा।

खेती से आगे फूड प्रोसेसिंग की ओर मध्यप्रदेश

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कभी सिर्फ कृषि आधारित माना जाता था। लेकिन अब खाद्य प्रोसेसिंग उद्योगों पर खास जोर है। इसमें मशरूम की पैदावार को उन्होंने मुख्य बताया। उन्होंने यह भी गिनाया कि इस साल 13.75 लाख किसानों से गेहूं की खरीद हुई, जो देश में सबसे ज्यादा है। एक छात्रा मायशा खान ने सवाल किया कि युवाओं को खेती और निजी क्षेत्र से कैसे जोड़ा जाएगा। जवाब में सीएम ने कहा कि खेत से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक पूरी वैल्यू चेन तैयार हो रही है। ड्रैगन फ्रूट, मशरूम और ऑर्गेनिक खेती के साथ अब कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को 10 घंटे बिजली देने और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर भी ध्यान है।

2027 होगा युवा वर्ष, जुबिन के गानों पर झूमे युवा

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 2027 को प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढाई साल में नए मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट और उद्योग शुरू हुए हैं और अब तक 85 हजार नौकरियां दी गई हैं। कार्यक्रम में गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने समां बांधा। उन्होंने मेरी चौखट पर आए हैं गाने से सीएम का स्वागत किया। हालांकि परफॉर्मेंस के दौरान बैरिकेडिंग को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, इसके बाद मामला शांत हुआ।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026