अरुणाचल प्रदेश में बिक्री वाली 63 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

अरुणाचल प्रदेश में बिक्री वाली 63 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

ग्वालियर में ढाबों पर बेची जाती थी शराब, नयागांव में बंद पड़े इस क्रेशर से क्राइम ब्रांच ने की जब्त

By : Swadesh Digital
अरुणाचल प्रदेश में बिक्री वाली 63 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नयागांव क्षेत्र में बंद पड़े एक क्रेशर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कीमत 63 लाख बताई गई है। विशेष बात ये है कि जिस ब्रांड की शराब पकड़ी गई है वो अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए थी। पुलिस को मौके से कोई आरोपी नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को मुखबिर से जानकारी मिली कि नयागांव स्थित लक्ष्मीनारायण शर्मा के बंद पड़े क्रेशर के एक कमरे में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी हुई है। एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम पंकज पांडे को कार्रवाई के लिए कहा जिसके बाद क्राइम ब्राँच थाना प्रभारी विनोद छाबई ने टीम के साथ नयागांव में दबिश दी जहाँ उन्हें एक बंद कमरे में शराब का जखीरा बरामद हुआ। शराब गत्तों के डिब्बे में भरी हुई थी। खोलने पर मालूम चला ये बोतल रम और व्हिस्की दोनों की थी और ब्लू मूड व्हिस्की, क्रेजी रोमियो रम और व्हिस्की, के अलावा ड्राई जिन, ब्लू मून ब्रांड की शराब भी मिली जो केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए ही थी। पुलिस के अनुसार कुल 905 पेटी जिसमें 8037 लीटर शराब जब्त की गई है जिसके कीमत 63 लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

शराब बरामदगी की कार्रवाई में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी विनोद छाबई के साथ एसआई मनोज परमार, सूबेदार संजय जादौन, एएसआई सत्यवीर सिंह , प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक आशीष शर्मा, आकाश तोमर, अनिल राजावत, अनिल मौर्य, रोहित अहिरवार, गौरव आर्य, नरवीर राणा, भगवती, अजय शर्मा, राजेश गुर्जर, रामवीर सिंह, रामसहाय गुर्जर, और सुरेंद्र तोमर की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने इस टीम को इनाम देने की घोषणा की है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026