अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025: रेलवे के 100 कर्मी होंगे सम्मानित

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025: रेलवे के 100 कर्मी होंगे सम्मानित

भारतीय रेलवे 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 में देशभर के 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित करेगा।

By : स्वदेश डेस्क
अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025: रेलवे के 100 कर्मी होंगे सम्मानित

भोपालः भारतीय रेलवे पहली बार अपने उत्कृष्ट योगदान और सेवा के लिए 100 समर्पित कर्मचारियों और अधिकारियों को शुक्रवार को प्रतिष्ठित 70 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेगा। यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में होगा।


केंद्रीय मंत्री और सीनियर अधिकारी रहेंगे मौजूद

समारोह में रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह, रेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, रेल बोर्ड के सदस्य एवं विभिन्न रेलवे जोन एवं उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे।


देशभर से चुने गए 100 सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीजीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए देशभर के सभी रेलवे जोनों से कुल 100 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया है। चयन नवाचार, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, राजस्व वृद्धि, परियोजनाओं का समय पर पूरा होना, खेल में उत्कृष्टता और सेवा के अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में व्यापक योगदान शामिल है।


इनको करेंगे सम्मानित


- 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को नए नवाचारों, प्रक्रियाओं और कार्यविधियों को लागू करने के लिए सम्मान।


- व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना किए गए सराहनीय कार्यों के लिए 22 रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को वीरता सम्मान।


- 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को रेलवे की आय बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा, चोरी और अन्य कुप्रथाओं से प्रभावी ढंग से निपटने में उल्लेखनीय योगदान के लिए।


- 19 कर्मचारियों और अधिकारियों को परिचालन में सुधार, सुरक्षा बढ़ाने, बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित करने।


- 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड समयसीमा के भीतर महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को पूरा करने के लिए।


- 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन उत्कृष्टता, समर्पण में योगदान के लिए।


- 2 खिलाडिय़ों को भारतीय रेलवे का नाम रोशन करने के लिए।


- विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोनों को 26 शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा भी बढ़ाया गया है।

Aug 07, 2026
Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

दानापुर मंडल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानिए किन तारीखों पर ट्रेनें रद्द रहेगी और किनका मार्ग बदलेगा।

Aug 06, 2026