ग्वालियर में पदस्थ ट्रेनी IPS का 25 दिन से कर रहा था पीछा, गिरफ्त में आते ही किया चौकाने वाला ख

ग्वालियर में पदस्थ ट्रेनी IPS का 25 दिन से कर रहा था पीछा, गिरफ्त में आते ही किया चौकाने वाला खुलासा

By : स्वदेश डेस्क
ग्वालियर में पदस्थ ट्रेनी IPS का 25 दिन से कर रहा था पीछा, गिरफ्त में आते ही किया चौकाने वाला खुलासा

ग्वालियर। ग्वालियर में खनन माफिया से जुड़े एक माफिया को पुलिस ने प्रशिक्षु महिला आईपीएस अनु बेनीवाल ( IPS Anu Beniwal ) की लोकेशन ट्रेस करने के आरोप में गिरफ्तार किए है। आरोपी पिछले  एक महीने से कार से ट्रेनी आईपीएस का पीछा कर रहा था। संदेह होने पर महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

जानकारी के अनुसार,  शहर के बिजौली थाना में प्रभारी के रूप में आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल ( IPS Anu Beniwal ) ट्रेनिंग कर रही है। उन्होंने बताया की पिछले कई दिनों से एक व्यक्ति कार से उनका पीछा कर रहा था।  इसी बीच सोमवार रात जब वह रूटीन दौरे के लिए थाने से बाहर निकली तो उन्हें एक स्विफ्ट कार दिखाई थी। संदेह होने पर उन्होंने अपने आरक्षक को कार चालक को बुलाने भेजा तो वह आने की जगह आरक्षक से ही उलझ गया, उसका कोलर पकड़ लिया।यह देख दूसरे पुलिसकर्मी दौड़े-दौड़े पहुंचे और कार सवार को पकड़कर थाने लाए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम आमिर खान है, वह मुरैना का रहने वाला है। आमिर खान वॉट्सएप पर 'लोकेशन' नाम से एक ग्रुप का एडमिन है और वह खनन से जुड़े माफिया को मुझ से जुड़ी हर एक लोकेशन भेजता था। यही नहीं, खनन कारोबार (Illegal Mining ) से जुड़े आरोपी के खुद के भी 9 डंपर हैं। उसे लोकेशन शेयर करने के बदले उसे पैसा मिलता था।  फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।  

संबंधित सामग्री

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026