Gwalior accident 15 dead families protest

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident Updates outrages outside pm house

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित शीतला माता मंदिर के पास ट्रक हादसे में अब कम से कम 15 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह मृतकों के परिवार बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया।

अस्पताल में घंटों बैठे रहे परिजन

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद उन्हें लगातार यही बताया जाता रहा कि बच्चे का इलाज चल रहा है। कई परिवार रात दो बजे तक और कुछ सुबह चार बजे तक अस्पताल में इंतजार करते रहे। उन्हें पता ही नहीं था कि अपनों की सांसें थम चुकी हैं। मौत की खबर उन्हें दोस्तों से मिली। परिजनों के अनुसार, पुलिस और अस्पताल, दोनों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। एक परिजन ने सीधा सवाल किया कि हादसा रात दो बजे के आसपास हुआ था। तब घायल को अस्पताल पहुंचाने में चार बज कैसे गए? उनका आरोप है कि इसी देरी ने बच्चे की जान ले ली। अब अधिकारी उनसे कागजों पर दस्तखत करने को कह रहे हैं।

मां ने टूटे हुए दिल से कहा- बेटा जिंदा था

एक मृतक की मां ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि बेटे की सांस बाकी थी। फिर भी पुलिसकर्मी उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज रहे थे। किरण इसे पुलिस की लापरवाही बता रही हैं और कहती हैं कि इसी वजह से उनका बेटा नहीं रहा। एक और पीड़ित मां का कहना था कि उनका बेटा 17-18 साल का था। उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया और कहा गया कि वह ठीक है। सुबह उन्हें घर छोड़ दिया गया और बाद में फोन आया कि बेटा नहीं रहा। उनका कहना है कि आखिरी बार चेहरा भी देखने को नहीं मिला।

बेटी को ढूंढने से रोका गया

हादसे में बेटे को खोने वाली मां के अनुसार, घटनास्थल पर उनकी बहू और दोनों बेटे मौजूद थे। उन्हें हादसे की खबर सुबह 6 बजे मिली। उनका आरोप है कि बेटी अपने भाइयों और भाभी को ढूंढने निकली थी। लेकिन पुलिस ने उसे आगे नहीं जाने दिया। मां ने पूछा कि किसी के लापता होने पर उसे तलाशना पुलिस का काम है तो फिर मदद क्यों नहीं की गई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026