स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल रवाना-सीएम ने दिखाई हरि झंडी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल रवाना-सीएम ने दिखाई हरि झंडी

By : Swadesh Bhopal
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल रवाना-सीएम ने दिखाई हरि झंडी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल रविवार को रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर उन्हें भेजा।

30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

यह दल करमसद से केवड़िया तक आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लेगा और 30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का सामूहिक अवलोकन करेगा, उसके बाद रायपुर लौटेगा।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पदयात्रा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट राव, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विकास मित्तल, गोविंदा गुप्ता, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की राजनीतिक विरासत और भारत की भाषाई, सांस्कृतिक विविधता में छिपी एकता को रेखांकित किया गया है।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026
'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर अस्थिरता फैलाना चाहता है विपक्ष', रोहतक में बोलीं BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर अस्थिरता फैलाना चाहता है विपक्ष', रोहतक में बोलीं BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोहतक में कहा कि विपक्ष झूठ फैलाकर संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। 1 नवंबर को रोहतक में नितिन नबीन पदयात्रा में शामिल होंगे।

Oct 30, 2026
एकता नगर में 72वें फिल्म पुरस्कार समारोह में बोले मंत्री वैष्णव, अब पर्यटन स्थलों पर सजेगा मंच

एकता नगर में 72वें फिल्म पुरस्कार समारोह में बोले मंत्री वैष्णव, अब पर्यटन स्थलों पर सजेगा मंच

गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान अश्विनी वैष्णव बोले-अगला कार्यक्रम में राज्य के सर्वश्रेष्ठ चुने गए पर्यटन स्थल पर होगा। जानें राज्य से क्या अपील की।

Sep 23, 2026