हादसा : मेरठ में कैंटर ने 16 को कुचला, पांच की मौत

हादसा : मेरठ में कैंटर ने 16 को कुचला, पांच की मौत

By : Swadesh Digital
हादसा : मेरठ में कैंटर ने 16 को कुचला, पांच की मौत

मेरठ। दिल्ली रोड पर बुधवार की देर रात बेकाबू कैंटर ने जमकर आतंक मचाया और 16 लोगों को कुचल दिया। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के विरोध में भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया| उनकी पुलिस से हाथापाई हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया। बुधवार की देर रात दिल्ली की तरफ से आ रहे डाक पार्सल के कैंटर ने सबसे पहले शारदा रोड के सामने दिल्ली रोड पर एक व्यक्ति को कुचल दिया और कैंटर चालक भाग निकला। वहां से आगे जाते ही एचआरएस चैक पर उसने एक मांस से लदे पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गया और मांस सड़क पर बिखर गया। पिकअप चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कैंटर ने एक टैंपो को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इसके बाद कैंटर ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। वहां भी दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपाइयों की पुलिस से हुई हाथापाई : मौके पर पहुंचे भाजपा के महानगर महामंत्री कमलदत्त शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया| उनकी पुलिस से जमकर हाथापाई हुई। कमलदत्त शर्मा ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त कैंटर में तोड़फोड़ करके आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा : हादसे की सूचना पर एडीएम सिटी मुकेश चंद और सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। एडीएम सिटी का कहना है कि हादसे का कारण कैंटर के ब्रेक फेल होना रहा। चालक घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया।

शराब के नशे में था कैंटर चालक : इस भीषण हादसे का जिम्मेदार कैंटर चालक शराब के नशे में था| शारदा रोड पर टक्कर मारने के बाद वह डर के मारे भाग रहा था। उसे इतना नशा था कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने चालक को लोगों के गुस्से से बचाने के लिए दूसरे थाने भेज दिया।

एसएसपी की विदाई पार्टी चल रही थी : जिस समय यह भीषण हादसा हुआ, उस समय तत्कालीन एसएसपी राजेश पांडेय और एसपी क्राइम शिवराम यादव की विदाई पार्टी चल रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक होटल में पार्टी में व्यस्त थे। अधिकारियों को सूचना मिलने के भी डेढ़ घंटे बाद मौके पर क्रेन पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सादी वर्दी में एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी सतपाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ अखिलेश भदौरिया और दूसरे अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान भी लोगों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित सामग्री

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लेख में बैंकिंग क्षेत्र के राजनीतिक हस्तक्षेप, एनपीए और घोटालों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Nov 02, 2026
Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026