छतरपुर में 22 मुस्लिम परिवार के घरों पर गरजा बुलडोजर, 22 फीट के रोड कब्जे में 2 फीट का बचा

छतरपुर में 22 मुस्लिम परिवार के घरों पर गरजा बुलडोजर, 22 फीट के रोड कब्जे में 2 फीट का बचा

छतरपुर जिले में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। जिस रोड को 22 फीट होना चाहिए था। वह अतिक्रमण के कारण 2 फीट का रह गया था। चौड़ीकरण कार्रवाई देखने को मिली।

By : स्वदेश डेस्क
छतरपुर में 22 मुस्लिम परिवार के घरों पर गरजा बुलडोजर, 22 फीट के रोड कब्जे में 2 फीट का बचा

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार के दिन बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। लंबे समये से पसरे अतिक्रमण पर एक्शन लिया गया है। प्रशासन ने जिन सरकारी जमीन पर बने 22 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। उनमें मुस्लिम समुदाय के लोग रह रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान नाराजगी देखी गई।

दरअसल, कोतवाली थाना इलाके के गोपाल टोरिया के रास्ते पर अतिक्रमण कर लोगों ने घर बना लिए थे। जिन लोगों के घरों में बुलडोजर कार्रवाई हुई है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे घर पीएम आवास योजना के तहत बने हैं।

घर टूटने से नाराज लोगों ने लगाए आरोप

उन लोगों का आरोप है कि इसके बाद भी प्रशासन ने उनके घरों को तोड़ दिया है। अब हम बच्चे सहित बेघर हो चुके हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने हमें मंगलवार के दिन नोटिस दिया और बुधवार की सुबह से मकान तोड़ना शुरू कर दिए।

आरोपों पर प्रशासन ने किया खुलासा

वहीं, लोगों के आरोपों पर प्रशासन की सफाई सामने आई है। इस मामले में एसडीएम अखिल राठौर का कहना है कि यह रियासल कालीन गोपाल टोरिया है। इसके पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण हो चुका था। इसके करीब 20 मकानों को मार्क किया गया है। इनको हटाकर मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनको अप्रैल महीने से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 22 फीट का रास्ता अतिक्रमण के चलते महज 2 फीट का बचा था। नोटिस देने के बाद भी ये लोग खुद से घर खाली करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने नोटिस को नरअंदाज करने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से अकेले न आने और सेवादारों या अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने सतर्क रहने को कहा।

Oct 04, 2026
Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम

Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम

घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही 102 वर्षीय सास को छत से धक्का देने के आरोप में घिरी बहू के कारण वृद्धा ने 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बुधवार रात दम तोड़ दिया।

Jul 23, 2026
बैतूल में पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी व कंपनी की संपत्‍त‍ि कुर्क होगी

बैतूल में पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी व कंपनी की संपत्‍त‍ि कुर्क होगी

निवेशकों के वकील रमेश के. साहू एडवोकेट इटारसी ने बताया कि कलेक्‍टर संदीप जीआर ने सरगना मनोरंजन राय तथा सभी पूर्व और वर्तमान डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिए हैं।

Mar 04, 2024