आदिवासियों से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

आदिवासियों से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

By : Gurjeet Kaur
आदिवासियों से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

Chhatarpur News : मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले में आदिवासियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने एएसआई शिवदयाल, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा और आरक्षक राम जाट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

यह कार्रवाई नौगांव थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर हुई है। एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीओपी नौगांव को सौंपा था। पुलिस द्वारा जांच के लिए सुबह 12 बजे तक का समय मांगा गया था, वहीं दूसरी ओर पीड़ित आदिवासी देर रात 2 बजे तक एसपी कार्यालय में धरने पर बैठे रहे।

MLC रिपोर्ट में गुप्तांग में मिर्ची पाए जाने की बात से इनकार किया गया है, लेकिन मारपीट की पुष्टि के आधार पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

क्या है मामला :

जिन 4 लोगों के साथ मारपीट हुई वे कंजडपुर धरमपुरा के रहने वाले हैं। 15 जुलाई को एक मकान के उद्घाटन कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में जब वे पेशाब कर रहे थे तभी पुलिस की डायल 100 गाड़ी आई और सभी को लेकर चली गई। पुलिस ने पांच लोगों को गाड़ी में बैठाया था लेकिन एक व्यक्ति दिव्यांग था तो उसे छोड़ दिया। इसके बाद चारों को लेकर पुलिस थाने पहुंची।

आरोप लगाया कि, पुलिस ने तीन से चार दिन तक इन लोगों को प्रताड़ित किया। आदिवासियों ने यह भी कहा था कि, उनके गुप्तांगो में मिर्च पाउडर डाला गया है। इस घटना के बाद भीम आर्मी चीफ के कार्यकर्ता देर रात तक प्रदर्शन करते रहे।

टैग्स: Chhatarpur News

संबंधित सामग्री

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से अकेले न आने और सेवादारों या अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने सतर्क रहने को कहा।

Oct 04, 2026
Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम

Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम

घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही 102 वर्षीय सास को छत से धक्का देने के आरोप में घिरी बहू के कारण वृद्धा ने 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बुधवार रात दम तोड़ दिया।

Jul 23, 2026
छतरपुर में 22 मुस्लिम परिवार के घरों पर गरजा बुलडोजर, 22 फीट के रोड कब्जे में 2 फीट का बचा

छतरपुर में 22 मुस्लिम परिवार के घरों पर गरजा बुलडोजर, 22 फीट के रोड कब्जे में 2 फीट का बचा

छतरपुर जिले में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। जिस रोड को 22 फीट होना चाहिए था। वह अतिक्रमण के कारण 2 फीट का रह गया था। चौड़ीकरण कार्रवाई देखने को मिली।

Dec 17, 2025
बैतूल में पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी व कंपनी की संपत्‍त‍ि कुर्क होगी

बैतूल में पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी व कंपनी की संपत्‍त‍ि कुर्क होगी

निवेशकों के वकील रमेश के. साहू एडवोकेट इटारसी ने बताया कि कलेक्‍टर संदीप जीआर ने सरगना मनोरंजन राय तथा सभी पूर्व और वर्तमान डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिए हैं।

Mar 04, 2024