Dhirendra Shastri Appeal Women Bageshwar Dham

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से अकेले न आने और सेवादारों या अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने सतर्क रहने को कहा।

By : संजय चतुर्वेदी
Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

bagheshwar baba appeal to Women not came alone

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ी अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और किसी भी अनजान पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की अपील की है। खासकर माताओं और बहनों से उन्होंने कहा कि वे अकेली धाम न आएं। अगर आना ही पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादर पर भरोसा न करें।

अकेली आएं तो आंख मूंदकर भरोसा न करें

शास्त्री ने कहा कि कोई महिला अकेली धाम आती है तो वह अनजान लोगों या यहां के सेवादारों पर आंख मूंदकर यकीन न करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से यह भी कहा कि मंदिर परिसर और हॉल के अलावा कहीं और न जाएं। साथ ही उन्होंने अपील की लोग धाम में बहुत दिनों तक न ठहरें। उनके अनुसार धाम में कोई ऐसी विशेष व्यवस्था नहीं है। इसलिए श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को लेकर खुद समझदार और सावधान रहें।

धाम के 5 किलोमीटर परिसर की जिम्मेदारी नहीं

धीरेंद्र शास्त्री ने साफ किया कि धाम के पूरे 5 किलोमीटर के परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी ले सकते हैं। पर इससे बाहर का दायरा उनके जिम्मे नहीं है। बागेश्वर धाम प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर भरोसा न करें। लंबे समय तक धाम में न रुकें और अपनी सुरक्षा व सामान की देखरेख खुद करें।

वृंदावन की घटनाओं का दिया हवाला

शास्त्री ने वृंदावन जैसी धार्मिक नगरियों में हाल में सामने आई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते की किसी अप्रिय घटना की वजह से बागेश्वर धाम या श्री बालाजी महाराज की बदनामी हो। इसी वजह से उन्होंने श्रद्धालुओं से अनजान लोगों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय सनातन धर्म पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। उनके अनुसार कई लोग सनातन के पीछे पड़े हैं और उपद्रव करते रहते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026