Indore Rajwada Declared No Bus Zone

Indore Bus Accident: इंदौर में राजवाड़ा पर बस हादसे के बाद प्रशासन का एक्शन; इलाका नो बस जोन घोषित

इंदौर के राजवाड़ा पर बस की चपेट में आने से एक की मौत और दो घायल होने के बाद प्रशासन ने इलाके को नो बस जोन घोषित किया। पुलिस की शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Bus Accident: इंदौर में राजवाड़ा पर बस हादसे के बाद प्रशासन का एक्शन; इलाका नो बस जोन घोषित

Indore rajwada No bus Zone afer accident

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजवाड़ा के सामने रविवार को दर्दनाक बस हादसा हुआ था। एक्सीडेंट के बाद प्रशासन ने इस इलाके को नो बस जोन घोषित कर दिया है। पीएम ई बस सेवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान गई और दो लोग घायल हुए। रोज हजारों लोग राजवाड़ा और आसपास के बाजार में आते हैं। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए अब यहां बसें खड़ी नहीं होंगी। दूसरी तरफ इसी इलाके में ई-रिक्शा चालक अब भी कहीं भी गाड़ी रोककर सवारी बैठाते दिखे।

रविवार को राजवाड़ा पर क्या हुआ?

रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पीएम सिटी बस ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद चौक पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला और पथराव कर दिया। बस के कांच टूट गए।

पुलिस जांच में चालक की लापरवाही

एमजी रोड पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस चालक की भूमिका, बस की रफ्तार और हादसे के वक्त के हालात को खंगाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि चालक ने बस से नियंत्रण कैसे खोया और लोग उसकी चपेट में कैसे आए। शुरुआत में चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही थी।

एजेंसी और एआईसीटीएसएल के जवाब

बसों का संचालन केंद्र सरकार की नियु्क्त ग्रीन सेल मोबिलिटी एजेंसी कर रही है। एजेंसी प्रमुख रोशन अग्रवाल ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे शहर के बाहर हैं। सोमवार को लौटकर जानकारी देने की बात कहकर उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया। एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन ने बताया कि चालकों की नियुक्ति एजेंसी ही करती है। इसमें एआईसीटीएसएल की कोई भूमिका नहीं है। उनका कहना है कि बसें इसी साल बनी नई हैं। इसलिए ब्रेक फेल होना संभव नहीं लगता। शहर में पीएम ई सेवा के तहत 70 बसें चल रही हैं। ये बसें आरटीओ फिटनेस समेत सभी नियमों के तहत चलाई जा रही हैं। एजेंसी को पीपीपी मॉडल में हर 58 किमी के हिसाब से भुगतान होता है। जैन के अनुसार, चाल की लापरवाही की जांच जारी है और पुलिस नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई कर रही है।

ई-रिक्शा पर अब तक कोई रोक नहीं

नो बस जोन की घोषणा के बावजूद ई-रिक्शा पर कोई पाबंदी नहीं लगी है। राजवाड़ा जैसे भीड़ वाले इलाके में ई-रिक्शा चालक जहां चाहे वहां रुककर सवारी उठा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026