katangi mla Gaurav singh pardhi faces farmers

सिंधिया के बाद अब कटंगी में बवाल! किसान के बिजली के सवाल पर MLA गौरव पारधी का बयान वायरल

कटंगी में भावांतर योजना की बैठक के दौरान बिजली पर सवाल पूछने वाले किसान से विधायक गौरव सिंह पारधी की बहस का वीडियो सामने आया। विधायक ने टिप्पणी पर सफाई भी दी।

By : संजय चतुर्वेदी
सिंधिया के बाद अब कटंगी में बवाल! किसान के बिजली के सवाल पर MLA गौरव पारधी का बयान वायरल

Katangi MLA scold Farmer video viral

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट के कटंगी में भावांतर योजना को लेकर हुई किसान बैठक में बिजली की समस्या का मुद्दा गरमा गया। एक किसान ने कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी से बिजली को लेकर सवाल किया तो विधायक नाराज हो गए। उन्होंने किसान से कहा कि कहीं और जाकर बोलो और उनसे जरूरी मुद्दों पर बात करने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

भावांतर योनजा की बैठक में उठा बिजली का मुद्दा

यह बैठक 18 सितंबर को कटंगी के पंवार मंगल भवन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में आयोजित की गई थी। बैठक में करीब 300 किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य विषय भावांतर योजना था, लेकिन किसानों ने खेती और स्थानीय समस्याओं से जुड़े कई मुद्दे भी विधायक के सामने रखे।
इसी दौरान एक किसान ने क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर सवाल किया। सवाल के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी नाराज नजर आए। वीडियो में वह किसान को बीच में टोकने से बचने और जरूरी विषयों पर चर्चा करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

मामले के तूल पकड़ते ही विधायक ने दी सफाई

जैसे ही मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विधायक गौरव पारधी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उनके अनुसार बैठक में भावांतर योजना पर चर्चा होनी थी। लेकिन बात फीडर विभक्तिकरण योजना की ओर चली गई।  विधायक ने कहा कि फीडर विभक्तिकरण योजना साल 2010 की है, जबकि वह साल 2023 में विधायक बने। उन्होंने अपने गांव अंसेरा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां साल 2013 से दस घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में उनके अनुसार इस योजना में बदलाव करने का अधिकार उनके कार्यकाल से जुड़ा विषय नहीं है।

किसान संगठन ने विधायक के लहजे पर आपत्ति जताई

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष खोवेंद्र तुरकर ने विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि विधायक को किसानों से इस तरह के लहजे में बात नहीं करनी चाहिए थी। तुरकर के अनुसार, बैठक में बिजली के अलावा किसानों की दूसरी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पठार क्षेत्र, जमुनिया और आसपास के गांवों में वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी सामने आया। इस समस्या से निपटने के लिए सोलर फेंसिंग के प्रयास की बात विधायक ने कही।

फसल नुकसान और दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा

किसानों ने कीट और बीमारियों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने इस मामले में सर्वे कराने का भरोसा दिया। बैठक में किसानों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपे हैं। विधायक के अनुसार, बिजली की समस्या को लेकर बार-बार सवाल करने वाला किसान बीजेपी विरोधी है। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक खत्म होने के बाद दूसरे किसानों ने लगातार रोक टोक करने को लेकर उस किसान को समझाया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026