AIIMS Bhopal Iftar Row Bajrang Dal Protest

भोपाल AIIMS में इफ्तार पार्टी, पर नवरात्रि में कन्या पूजन पर प्रशासन बना रोड़ा, बजरंग दल का विरोध

AIIMS भोपाल में इफ्तार आयोजन पर बजरंग दल का विरोध, दोहरे मापदंड का आरोप। जानें क्या है पूरा विवाद और प्रशासन की स्थिति।

भोपाल AIIMS में इफ्तार पार्टी, पर नवरात्रि में कन्या पूजन पर प्रशासन बना रोड़ा, बजरंग दल का विरोध

Hindu Organization Protest In Bhopal AIIMS

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित AIIMS परिसर में हुए इफ्तार आयोजन को लेकर सोमवार को माहौल गरमा गया। दोपहर के वक्त बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एडमिन ब्लॉक (कौटिल्य भवन) के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कुछ देर के लिए कैंपस के बाहर हलचल भी बढ़ी, हालांकि पुलिस मौजूद रही और स्थिति नियंत्रण में रही।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि संस्थान में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक कार्यक्रमों को अनुमति दी जाती है। जबकि अन्य आयोजनों को लेकर स्पष्ट नीति नहीं दिखाई देती। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इफ्तार पार्टी हो सकती है, तो हनुमान चालीसा पाठ या कन्या भोज जैसे कार्यक्रमों की अनुमति क्यों नहीं दी जाती। उन्होंने सवाल किया कि रोजा इफ्तार किया तो अब हम कन्या पूजन कर रहे हैं। तब इनको क्या आपत्ति हो रही है। अगर हिंदू समाज को अपने ही देश में सनातन की रक्षा के लिए रोड पर खड़ा होना पड़ेगा।

क्या बोले कन्या पूजन पर

मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि रोजा इफ्तार करने दे रहे हैं पर कन्या पूजन नहीं करने दे रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता बोले कि कौन सा कार्यक्रम हुआ। आपको कभी सुनने को मिला है। कन्या पूजन पर बोले गेट बंद कर दिया है देखिए प्रशासन किस प्रकार खड़ा हुआ है।

क्या बोले प्रदर्शनकारी

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह 'दोहरा मापदंड' बंद होना चाहिए। उनका कहना था कि सरकारी संस्थानों में सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए, वरना वे विरोध तेज करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस पर स्पष्ट रुख नहीं लिया, तो शहर के अलग-अलग थानों में जाकर धार्मिक पाठ करने का अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

दूसरी ओर, AIIMS प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अंदरखाने यह जरूर कहा जा रहा है कि परिसर में किसी भी आयोजन के लिए तय नियम और अनुमति प्रक्रिया होती है। उसी के तहत कार्यक्रम होते है लेकिन फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा गया है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रशासन का रुख साफ हो सकता है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026