Bhopal Western Bypass Water Crisis

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Bhopal Western Bypass Water Crisis

भोपाल। रतनपुर से फंदा तक बनने वाले पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण से आसपास के 29 गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो सकता है। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय का कहना है कि 36 किमी लंबे इस बायपास के निर्माण में रोज करीब 4500 किलोलीटर पानी खर्च होगा। उन्होंने सरकार से इन गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था अभी से करने की मांग की है।

सड़क बनाने में कितना पानी लगेगा

रतनपुर से फंदा तक यह सड़क 120 फीट चौड़ी बनेगी। डॉ पांडेय के मुताबिक सड़क के बेस और सब-ग्रेड के निर्माण में रोज 3000 किलोलीटर पानी लगेगा। धूल रोकने के लिए रोज 1000 किलोलीटर पानी का छिड़काव होगा और मजदूरों व कर्मचारियों की जरूरत के लिए 500 किलोलीटर पानी चाहिए। इस हिसाब से दो साल में प्रोजेक्ट पर करीब 328 करोड़ लीटर पानी खर्च होगा।

भूजल से होगी पानी की पूर्ति, कुएं और बोरिंग सूखने का डर

डॉ पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए पानी भूजल से ही लिया जाएगा। अगर रोज 4500 किलोलीटर पानी जमीन से निकाला गया तो आसपास के कुएं और बोरिंग सूखने का खतरा है। फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वे शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए विकास के पक्ष में हैं, लेकिन गांवों में रहने वाले किसानों और लोगों की चिंता भी सरकार को करनी चाहिए। बायपास से लगे 29 गांवों की करीब तीन लाख आबादी के पीने के पानी का इंतजाम करना होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026