Prateek Yadav Death: 38 की उम्र में निधन

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र ली अंतिम  सांस, जाने वजह?

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पत्नी अपर्णा यादव असम से लखनऊ रवाना हो गई हैं।

By : स्वदेश डेस्क
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र ली अंतिम  सांस, जाने वजह?

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेजा गया है।

38 वर्षीय प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादवकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी Aparna Yadav इस समय असम में थीं और खबर मिलने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। इस खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रुक चुकी थी धड़कन

सिविल अस्पताल के CMS डॉ. देवेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक यादव को इमरजेंसी में लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी और हार्ट भी काम नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से बिना डिस्चार्ज घर लौटे थे

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। इसके बाद वे बिना औपचारिक डिस्चार्ज के घर लौट आए थे। अब उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

राजनीति से दूर, फिटनेस और बिजनेस में एक्टिव थे प्रतीक

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। लखनऊ में वे ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे।इसके अलावा उन्होंने ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी बनाई थी, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस और लग्जरी कारों को लेकर अच्छी पहचान थी।

अपर्णा यादव से 14 साल पहले की थी लव मैरिज

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव स्टोरी 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई थी, जिसके बाद ई-मेल के जरिए बातचीत बढ़ी। 4 दिसंबर 2011 को दोनों ने सैफई में शादी की थी। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताब बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की दो बेटियां हैं।

तलाक की खबरों के बाद फिर साथ आए थे दोनों

जनवरी 2026 में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पत्नी अपर्णा यादव से अलग होने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने निजी जीवन को लेकर कई भावुक पोस्ट भी किए थे।हालांकि करीब 9 दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। फरवरी में दोनों अपनी बेटी के जन्मदिन समारोह में साथ नजर आए थे। उस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे।

सपा ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल Media पर श्रद्धांजलि दी है। लखनऊ में सिविल अस्पताल और यादव परिवार के आवास पर समर्थकों और परिचितों की भीड़ जुटने लगी है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026