Keshav Sewa Dham Annual Event in Aligarh

केशव सेवा धाम में 2 अक्टूबर को होगा वार्षिकोत्सव, आरएसएस अखिल भारतीय संपर्क प्रमुखरामलाल होंगे मुख्य वक्ता

अलीगढ़ के केशव सेवा धाम सिंघारपुर में 2 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव होगा। आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य वक्ता होंगे। पूर्वोत्तर के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

By : स्वदेश डेस्क
केशव सेवा धाम में 2 अक्टूबर को होगा वार्षिकोत्सव, आरएसएस अखिल भारतीय संपर्क प्रमुखरामलाल होंगे मुख्य वक्ता

Keshav Dham Annual Function

अलीगढ़। केशव सेवा धाम सिंघारपुर मथुरा रोड़ में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों का छात्रावास है। यहां बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा और आवास की व्यवस्था रहती है। इन बच्चों को शहर के प्रबुद्धजन पालक बनकर देख रेख करते हैं।

वार्षिकोत्सव की तैयारी और अतिथि

कार्यक्रम संयोजक अनूप गुप्ता सीए एवं जयप्रकाश सारस्वत ने बताया केशव सेवा धाम समिति की ओर से दो अक्टूबर को वार्षिकोत्सव किया जाएगा, जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। अलीगढ़ में जिला प्रचारक रहे रामलाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं, वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी पर हैं। आशीर्वचन देंगे श्री आनंतवीर दास महराज चंद्रोदय मंदिर अक्षय पात्र, वृन्दावन, मुख्य अतिथि नवीन कुमार अग्रवाल, नारायण इंटरनेशनल, नोयडा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ स्वयंसेवक इन्द्रमणि पाठक होंगे।

पूर्वोत्तर के बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

पूर्वोत्तर के असम त्रिपुरा मिजोरम नागालैंड क्षेत्र के बच्चों द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वर्तमान में 58 छात्र केशव सेवाधाम सिंघारपुर में रह रहे हैं। 2 अक्टूबर शुक्रवार को कार्यक्रम सायं 4:30 से रात्रि भोजन तक रहेगा।

बच्चों को स्वावलंबी बनाना लक्ष्य

केशव सेवा समिति रजिस्टर्ड अलीगढ़ के अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने बताया पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों को स्वावलंबी बनाना लक्ष्य है हमारा। उन्होंने बताया कि केशव सेवा धाम परिसर में स्थित छात्रावास में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चे रहते हैं। इन छात्रावासों का उद्देश्य बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होता है। यहाँ रहना, खाना, पढ़ाई सब समाज के सहयोग से होता है। देश भर में विभिन्न रूप में 100 से अधिक छात्रावास चल रहे हैं, जहाँ बच्चे रहकर पढ़ते हैं।

समिति और संरक्षक मंडल

केशव सेवा धाम टोली द्वारा छात्रावास, कन्या महाविद्यालय, आरोग्य केंद्र, देवालय, गौ सदन आदि संचालित किये जाते हैं। केशव सेवा समिति संरक्षक मंडल में सुरेश चंद्र अग्रवाल पंजाब नेशनल बैंक, डॉक्टर शन्नो रानी, शशिबाला अग्रवाल, मनीराम शर्मा कोल्ड वाले, हरिशंकर अग्रवाल एवं पदेन सदस्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार एवं विभाग प्रचारक गोविंद भी हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, अनूप गुप्ता सीए, जयप्रकाश सारस्वत, अनुपमा अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अल्फ़ा, सुरेश चंद्र अग्रवाल पीएनबी, भूपेन्द्र शर्मा, राजनारायण सिंह, चेतन वार्ष्णेय, भूपेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026