Sand Mafia Kills Forest Guard in Ambah Morena

चंबल में बेखौफ रेत माफिया: अंबाह में वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

मुरैना के अंबाह में अवैध रेत खनन रोकने गए वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

By : स्वदेश डेस्क
चंबल में बेखौफ रेत माफिया: अंबाह में वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गश्त पर तैनात वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गश्त के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह रानपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-552 पर हुई। वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए गश्त कर रही थी.इसी दौरान चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की गई। वन आरक्षक हरकेश गुर्जर ने जब वाहन को रोकने का संकेत दिया, तभी चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति से उनकी ओर बढ़ा दिया और उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने घायल आरक्षक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

हाल ही में हुआ था तबादला

मृतक हरकेश गुर्जर मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के निवासी थे। उनका कुछ समय पहले ही अन्य जिले से अंबाह रेंज में स्थानांतरण हुआ था.घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी घटना को लेकर आक्रोश है।

अवैध रेत खनन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। चंबल नदी क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया सक्रिय हैं और कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.स्थानीय लोगों और वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026