Amethi Roadside Twin Birth Ambulance Delay

Amethi News:अमेठी में 500 मीटर दूर CHC से एंबुलेंस आने में लगे 30 मिनट! सड़क किनारे जुड़वां बच्चियों का जन्म

अमेठी रेलवे स्टेशन रोड पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला ने एंबुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। सीएचसी सिर्फ 500 मीटर दूर था, फिर भी एंबुलेंस को आधे घंटे से ज्यादा लगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Amethi News:अमेठी में 500 मीटर दूर CHC से एंबुलेंस आने में लगे 30 मिनट! सड़क किनारे जुड़वां बच्चियों का जन्म

Amethi Preganant woman gave birth on Road

बृजेश मिश्रा, अमेठी। अमेठी में स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर से अमेठी पहुंची एक गर्भवती महिला को रेलवे स्टेशन से घर जाते समय अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला दर्द से कराहती रही और एंबुलेंस का इंतजार करती रही। वहीं, आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने में हुई देरी के कारण महिला को सड़क किनारे ही प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ा।

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से उतरते ही शुरू हुआ दर्द

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के बादशाहपुर मालीपुर निवासी सूरज अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति के साथ अमेठी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। मंगलवार शाम दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी पहुंचे थे। ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह स्टेशन रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

राहगीरों ने संभाला मोर्चा, एंबुलेंस नहीं आई

महिला की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने महिला को पन्नी लगाकर ढक दिया और उसकी मदद में जुट गए। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस को मौके तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटनास्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी की दूरी महज करीब 500 मीटर बताई जा रही है। इसके बावजूद एंबुलेंस को पहुंचने में इतना समय क्यों लगा? एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने सड़क किनारे एक के बाद एक दो बच्चियों को जन्म दे दिया।

मां और बच्चियां अस्पताल में, एक नवजात रेफर

बाद में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला तथा दोनों नवजात बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। सीएचसी के डॉ देवेश के अनुसार महिला की हालत सामान्य है और दोनों बच्चियां भी ठीक हैं। हालांकि, एक बच्ची को मामूली समस्या होने के कारण बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

500 मीटर की दूरी में आधे घंटे की देरी पर जवाब कौन देगा?

अब सवाल स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवा पर है। आखिर महज 500 मीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस को आधे घंटे से अधिक समय क्यों लगा? क्या आपातकालीन सेवा की व्यवस्था इतनी धीमी है कि प्रसव जैसी गंभीर स्थिति में भी मरीज को समय पर मदद नहीं मिल सकती?क्या इन सवालों के जवाब स्वास्थ्य विभाग देगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026