Amethi Sangrampur Road Renovation Demand

Amethi News: अमेठी के संग्रामपुर में 30 साल पुरानी सड़क बदहाल, नवीनीकरण की मांग को लेकर PWD मंत्री को पत्र

अमेठी के संग्रामपुर में छाछा तिवारी का पुरवा से धौरहरा जाने वाली 30 साल पुरानी सड़क जर्जर है। प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र भेजा है।

By : स्वदेश डेस्क
Amethi News: अमेठी के संग्रामपुर में 30 साल पुरानी सड़क बदहाल, नवीनीकरण की मांग को लेकर PWD मंत्री को पत्र

Amethi News Road construction Demand

कुलदीप शुक्ला, अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में छाछा तिवारी का पुरवा से लाला का पुरवा धौरहरा तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण की मांग को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना ने लोक निर्माण विभाग मंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।

संजय सिंह मुन्ना ने पत्र के माध्यम से बताया कि करीब 30 वर्षों से बनी यह सड़क वर्तमान में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने सड़क के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के स्कूली बच्चों को सुरक्षित विद्यालय पहुंचने, किसानों को खेतों तक जाने और आम राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क की समस्या से अवगत कराया था। जनहित को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत देकर सड़क का जल्द नवीनीकरण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026