union minister Amit Shah Bhopal visit

Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह ने 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन, गौशालाओं को करोड़ का अनुदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के गोपालक सम्मेलन में उज्जैन के 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया और गौशालाओं के लिए 101 करोड़ से ज्यादा का अनुदान जारी किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह ने 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन, गौशालाओं को करोड़ का अनुदान

Union Minister Amit Shah announced Benefit For Madhya pradesh

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को भोपाल दौरे पर रहे। भेल दशहरा मैदान में हुए गोपालक सम्मेलन में दोनों नेताओं ने बटन दबाकर उज्जैन में बनने वाले 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया। इसी कार्यक्रम में प्रदेश की गौशालाओं के लिए 101 रुपये से ज्यादा का अनुदान भी जारी किया गया। राजधानी में दिनभर सियासी और प्रशासनिक हलचल बनी रही।

गोपालक सम्मेलन में मंच पर कौन रहा

भेल दशहरा मैदान में हुए इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में करीब 35 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना थी। मंच पर अमित शाह और मोहन यादव के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मंच पर थे। कार्यक्रम की शुरुआत खंडेलवाल के भाषण से हुई। उन्होंने अमित शाह का स्वागत किया। फिर मुख्यमंत्री यादव ने बोलते हुए अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। सबसे आखिर में अमित शाह ने संबोधित किया और अपने भाषण में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

गौशालाओं को 101 करोड़ का अनुदान

प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में रखे गए गौवंश के रखरखाव के लिए जुलाई और अगस्त की अनुदान राशि जारी की गई। यह 101 करोड़ रुपये से ज्यादा है और पैसा सीधे डीबीटी से खातों में पहुंचेगा। सरकार गौशालाओं में दर्ज हर गौवंश पर रोज 40 रुपये की मदद देती है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े दूध उत्पादकों को करीब 12 करोड़ रुपये का बोनस भी बांटा जाएगा।

उज्जैन में  बनेगा 255 करोड़ का डेयरी प्लांट

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ उज्जैन में आधुनिक डेयरी प्लांट लगाएगा। इस पर 255 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 170 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी। वहीं, बाकी के 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ कर्ज लेकर जुटाएगा। शुरुआत में यहां रोज 3 लाख दूध का प्रसंस्करण होगा। आगे चलकर यह क्षमता 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकेगी।

नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी और IISER में कार्यक्रम

गोपालक सम्मेलन से पहले इसी मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। दिन के आखिरी चरण में भौंरी के आईआईएसईआर कैंपस में कार्यक्रम तय थे। वहां संस्थान के विस्तारित परिसर अत्री परिसर का शिलान्यास होना है। इसके साथ ही मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नई प्रतिमा का अनावरण किया जाना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026