Arnab Cyclone Trains Delayed Bhopal Puri Jodhpur

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

By : स्वदेश डेस्क
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Trains running late due to Arnab Cyclone

भोपाल। अर्नब तूफान के कारण बुधवार को आंध्र, तेलंगाना, तामिलनाडू तथा ओड़ीशा से चलने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे विलंब से पहुंचने की संभावना है। पमरे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा से पहले एनटीईएस पर ट्रेनों की स्थिति देखकर ही घर से निकले।

कई ट्रेनें चल रही देरी से

राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली के अनुसार विशाखापट्टनम से आज चली 12807 समता एक्सप्रेस गुरुवार को भोपाल सुबह 30 मिनट की देरी से चलने की संभावना है। यह ट्रेन वैजाग से एक घंटे विलंब से चली। वही 20805 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज रात 10 बजे विशाखापट्टनम से 30 मिनट देरी से चलकर गुरुवार की रात करीबन 40 मिनट की देरी से भोपाल पहुंचेगी।  

वहीं, 20813 पुरी- जोधपुर एक्सप्रेस पुरी से 2 घंटे देरी से चली, जोकि गुरुवार रात को भोपाल करीबन तीन घंटे देरी से आएगी। इसके भोपाल पहुंचने का समय शाम 5.50 है, जोकि रात्रि 8.20 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह 22674 चेन्नई से जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से 9.30 बजे आने के बजाय 11.30 बजे भोपाल पहुंचने की संभावना है।

तूफान के चलते प्रभावित हो रही ट्रेनें 

पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने कहा कि कुछ ट्रेनों को छोडक़र बाकी ट्रेनें मामूली विलंब 15 से 20 मिनट की से भोपाल पहुंचेगी। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने भी दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन में अर्नब तूफान के कारण ट्रेनों के प्रभावित स्थिति पर निगाह रखी है। 
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026