महाराष्ट्र निकाय चुनावः ओवैसी की AIMIM ने सपा के किले में लगाई सेंध,क्या UP में भी बिगाड़ेगी खेल?

महाराष्ट्र निकाय चुनावः ओवैसी की AIMIM ने सपा के किले में लगाई सेंध,क्या UP में भी बिगाड़ेगी खेल?

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ओवैसी की AIMIM की बड़ी जीत, क्या यूपी की मुस्लिम राजनीति पर पड़ेगा असर?

By : स्वदेश डेस्क
महाराष्ट्र निकाय चुनावः ओवैसी की AIMIM ने सपा के किले में लगाई सेंध,क्या UP में भी बिगाड़ेगी खेल?

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि देश की मुस्लिम राजनीति अब पुराने ढर्रे पर नहीं चल रही। जिन इलाकों में दशकों से कांग्रेस, सपा या एनसीपी का वर्चस्व माना जाता था, वहां इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सबको चौंका दिया। यहां के 12 शहरों में 126 सीटें एआईएमआईएम ने जीती हैं। इसके बाद अब सवाल सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गूंज उत्तर प्रदेश तक सुनाई देने लगी है।

महाराष्ट्र में बदला मुस्लिम राजनीति का मूड

महाराष्ट्र की 29 नगर महापालिकाओं में से 12 में AIMIM की जीत ने यह साफ कर दिया कि ओवैसी अब केवल हैदराबाद या मराठवाड़ा तक सीमित नेता नहीं रहे। 126 पार्षदों की जीत के साथ AIMIM ने विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र और मुंबई तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।खास बात यह रही कि संभाजीनगर (औरंगाबाद) में पार्टी मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी, जबकि मालेगांव जैसे मुस्लिम बहुल शहर में उसने किंगमेकर की भूमिका हासिल कर ली।

संभाजीनगर से मालेगांव तक AIMIM का दबदबा

संभाजीनगर महानगरपालिका में 33 पार्षदों की जीत ने ओवैसी की रणनीति को मजबूती दी। मालेगांव में 21, नांदेड़ में 14, अमरावती में 12 और धुले में 10 सीटें जीतकर AIMIM ने यह संदेश दिया कि मुस्लिम मतदाता अब विकल्प तलाश रहा है। यह सिर्फ आंकड़ों की जीत नहीं थी, बल्कि यह उस नाराजगी का संकेत भी था, जो पारंपरिक ‘सेक्युलर’ दलों के प्रति मुस्लिम समाज में पनप रही है।

मुंबई में सपा का किला कैसे ढहा

मुंबई के बीएमसी चुनाव इस बार सपा बनाम AIMIM की सीधी लड़ाई बन गए। गोवंडी, मानखुर्द और शिवाजीनगर जैसे इलाकों में, जहां कभी अबू आसिम आजमी का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां AIMIM ने बाजी मार ली। आठ सीटों पर AIMIM की जीत और सपा का सिर्फ दो सीटों पर सिमटना इस बात का संकेत है कि मुस्लिम वोट अब एकतरफा नहीं रहा।

आक्रामक राजनीति या नया विकल्प?

ओवैसी की सीधी और आक्रामक भाषा ने खासकर युवा मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित किया। ‘मुस्लिम लीडरशिप को आगे लाने’ का उनका दावा उन लोगों को पसंद आया, जो खुद को लंबे समय से सिर्फ वोट बैंक समझे जाने से नाराज थे।

बिहार के बाद महाराष्ट्र, अब नजर यूपी पर

सीमांचल से लेकर मराठवाड़ा तक AIMIM की सफलता ने ओवैसी का आत्मविश्वास बढ़ाया है। यही वजह है कि अब उनका फोकस उत्तर प्रदेश पर है। पश्चिमी यूपी, जहां 30 से 50 फीसदी तक मुस्लिम आबादी है, ओवैसी की रणनीति का केंद्र बन सकता है।

यूपी में राह आसान नहीं

हालांकि यूपी की सियासत महाराष्ट्र और बिहार से अलग है। 2022 के विधानसभा चुनावों में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद AIMIM खाता नहीं खोल सकी थी। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यूपी में ओवैसी के पास न तो मजबूत संगठन है और न ही कोई बड़ा स्थानीय चेहरा। वहीं, उनके समर्थकों का तर्क है कि मुस्लिम समाज अब अपनी अलग राजनीतिक पहचान चाहता है।

क्या यूपी में बदलेगा सियासी समीकरण?

महाराष्ट्र के नतीजों ने यह जरूर दिखाया है कि मुस्लिम राजनीति अब प्रयोग के दौर में है। अगर ओवैसी इस प्रयोग को यूपी में जमीन पर उतार पाए, तो सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यूपी में AIMIM वही असर दिखा पाएगी, जो उसने महाराष्ट्र में किया है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 20 से ज्यादा दल जुटेंगे और राहुल, खड़गे, अखिलेश, ममता मंच से बोलेंगे। रैली नहीं करने के लिए व्यापारियों ने 4 पत्र लिखे थे।

Nov 01, 2026
2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।

Oct 28, 2026
Ayodhya Election 2027: अयोध्या विधानसभा में फिर दिखेगा 2022 का री-मैच या भाजपा खेलेगी नया दांव? जानें आंकड़े

Ayodhya Election 2027: अयोध्या विधानसभा में फिर दिखेगा 2022 का री-मैच या भाजपा खेलेगी नया दांव? जानें आंकड़े

राम मंदिर निर्माण के बाद देश की राजनीति में खास पहचान बनाने वाली अयोध्या विधानसभा में 2027 के चुनाव की बिसात बिछने लगी है।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026