MP Crime: 3 Minors Rape, Conversion Case Registere

अशोक नगर: तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म कर कराया कनवर्जन, तीन पर केस दर्ज 

अशोकनगर में तीन नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया। भोपाल कनेक्शन की जांच जारी, तीन आरोपियों पर पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज।

By : स्वदेश डेस्क
अशोक नगर: तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म कर कराया कनवर्जन, तीन पर केस दर्ज 

अपहरण कर ले गया मुस्लिम युवक, भोपाल में घटना को दिया अंजाम 

अशोक नगर के पिपरई थानातंर्गत तीन हिंदू नाबालिग बालिकाओं के दुष्कर्म के साथ कनवर्जन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

बहला-फुसलाकर बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार पिपरई नगर की एक किशोरी भोपाल में अपने मामा के यहां रहते हुए कुछ किशोरियों और मुस्लिम युवकों के संपर्क में आ गई। इस किशोरी का बीते चार माह से ब्रेनवॉश किया जा रहा था, अंततः जब किशोरी इस नेटवर्क के पूरे तरह से झांसे में आ गई, तो करीब दस दिन पहले एक युवक पिपरई आकर उसका अपहरण कर ले गया। इस मुस्लिम युवक ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया और दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उक्त किशोरी भोपाल से पिपरई के लिए एक रेलगाड़ी में बैठकर आ रही थी। 

किशोरी के साथ उसकी दो सहेलियां भी शिकार

किशोरी बुर्का पहने हुई थी, उसके साथ दो सहेलियां भी थीं, जिन्होंने बुर्का पहना हुआ था। उनकी बातचीत संदिग्ध लगते हुए इसकी सूचना पिपरई पुलिस थाने को दी गई। इसके बाद एक किशोरी की मां ने भोपाल निवासी तीन मुस्लिम युवकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने अल्तमश खान, अरहान अली और आहत शेख पर अपहरण, दुष्कर्म, कनवर्जन, पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

देह व्यापार के दलदल में धकेलने की साजिश

तीन हिंदू लड़कियों के बुर्के और हिजाब में मिलने के बाद एक बड़े कनवर्जन और देह व्यापार के रैकेट का अंदेशा जताया जा रहा है। रेल में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया है कि उनके पास न तो कोई सामान था और न ही पैसे, लेकिन उनके पास एक एंड्रॉयड मोबाइल था। सफर के दौरान वे लगातार असद और सोनू नाम के लड़कों से फोन पर संदिग्ध बातें कर रही थीं। बातचीत से संकेत मिले हैं कि उन्हें 17 अप्रैल तक पिपरई में रुकना था और उसके बाद उन्हें भोपाल से बिहार ले जाने की योजना थी। अंदेशा है कि कनवर्जन के बाद उन्हें देह व्यापार के नरक में धकेला जा सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026