Asian Games Cricket India Pakistan Semifinal

एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीद, बारिश ने रद्द किए क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल में

एशियन गेम्स क्रिकेट में बारिश से भारत और पाकिस्तान के क्वार्टर फाइनल रद्द हुए। बेहतर रैंकिंग के आधार पर दोनों सेमीफाइनल में पहुंचे। दोनों जीते तो फाइनल में आमना-सामना होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीद, बारिश ने रद्द किए क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल में

India vs pakistan in Asian games

क्रिकेट। एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का मुकाबला देखने को मिल सकता है। सोमवार को दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गए, लेकिन बेहतर रैंकिंग के दम पर भारत और पाकिस्तान सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में दोनों आमने-सामने नहीं होंगे।

बारिश ने बदला क्वार्टर फाइनल का खेल

सोमवार को भारत का सामना अफगानिस्तान से और पाकिस्तान का हॉन्ग कॉन्ग से होना था। बारिश की वजह से दोनों मैच रद्द करने पड़े। रैंकिंग में आगे होने का फायदा भारत और पाकिस्तान को मिला और दोनों टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। मैच रद्द होने के बाद भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते दिखे।

फाइनल के लिए दोनों को जीतना जरूरी

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल तभी होगा, जब दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल जीतेंगी। भारत का सेमीफाइनल श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। पाकिस्तान बांग्लादेश और मलेशिया के मैच के विजेता से भिड़ेगा।

एशियाड में अब तक नहीं हुआ आमना-सामना

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमें अब तक एक-दूसरे के सामने नहीं आई हैं। भारत 2022 से और पाकिस्तान 2010 से इस टूर्नामेंट में खेल रहा है। भारतीय टीम ने 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। तब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल रद्द हुआ था और भारत को चैंपियन घोषित किया गया था।

दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों की कहानी

26 नवंबर 2008 को मुंबई में ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन पॉइंट जैसे कई इलाकों में 10 आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इसमें 166 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म कर दिए और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हो गई। तब से दोनों टीमें आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में ही भिड़ती हैं। टीम इंडिया 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी और तीन टेस्ट की सीरीज 1-0 से जीती थी। 2013 में पाकिस्तान भारत आया था। तब तीन वनडे और दो टी-20 की सीरीज हुई, जिसमें पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती और टी-20 सीरीज ड्रॉ रही। 2023 में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आया था। टीम नौ में से चार मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही।

आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें आमने-सामने थीं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत 61 रन से जीता।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026