मप्र में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, डॉ मोहन यादव सरकार पहला बजट करेगी पेश

मप्र में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, डॉ मोहन यादव सरकार पहला बजट करेगी पेश

By : स्वदेश डेस्क
मप्र में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, डॉ मोहन यादव सरकार पहला बजट करेगी पेश

भोपाल। मप्र विधानभा का बजट सत्र कल बुधवार 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। डॉ मोहन यादव की सरकार का ये पहला विधानसभा सत्र है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने के कारण सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। पूर्ण बजट सरकार लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में लाएगी।  इस बजट में सरकार अपनी योजनाओं का अनुमानित खर्च बताएगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 3 दिवसीय बजट सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। इसमें 7 फरवरी, 8, 9, 12, 13, 14,15,16 और 19 फरवरी शामिल है।  विधानसभा की बैठकें सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक और दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक होंगी।  बजट सत्र के पहले दिन 7 फरवरी को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण होगा। जबकि राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए सोमवार 12 फरवरी तथा मंगलवार 13 फरवरी अस्थायी रूप से नियत किए गए हैं।  

2303 सवाल पूछे जाएंगे - 

13 दिन चलने वाले बजट सत्र के लिए विधायकों ने 2 हजार 303 सवाल भेजे हैं। इनमें 1 हजार 163 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। प्रश्नों का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें 4 राज्यमंत्री और 3 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी शामिल हैं।  

विधानसभा सत्र कार्यक्रम - 

  • 7 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण,
  • 8 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
  • 9 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, अशासकीय कार्य
  • 10-11 फरवरी को अवकाश
  • 12 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
  • 13 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
  • 14 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
  • 15 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
  • 16 फरवरी को प्रश्नोत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य 
  • 17-18 फरवरी को अवकाश
  • 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होगा 


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026