ATS का बड़ा खुलासा: सरकार गिराने की साजिश में था बिलाल खान

ATS का बड़ा खुलासा: सरकार गिराने की साजिश में था बिलाल खान

By : Swadesh Bhopal
ATS का बड़ा खुलासा: सरकार गिराने की साजिश में था बिलाल खान

लखनऊ। यूपी एटीएस ने सहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध बिलाल खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार के मुताबिक, बिलाल अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट (AQIS) का सक्रिय सदस्य था और चार हजार से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से जुड़ा हुआ था।एटीएस की जांच में सामने आया है कि बिलाल भारत में हिंसात्मक जिहाद फैलाने और संवैधानिक सरकार गिराने की साजिश रच रहा था। उसका उद्देश्य देश में शरीयत आधारित कानून लागू करना था।

मोबाइल से मिली चौंकाने वाली जानकारियां

एटीएस ने 15 सितंबर 2025 को बिलाल को गिरफ्तार किया था और 4 नवंबर को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जांच में उसके मोबाइल से कई संवेदनशील डेटा, वीडियो और चैट्स बरामद किए गए हैं।

लादेन और जवाहिरी को मानता था आदर्श

बिलाल ओसामा बिन लादेन और अयमान अल जवाहिरी को अपना आदर्श मानता था। उसने इनके भाषण प्रसारित करने के लिए एक अलग ऑनलाइन चैनल बना रखा था, जहां AQIS से जुड़े वीडियो और ऑडियो साझा किए जाते थे।

सेना के खिलाफ करता था प्रचार

जांच में यह भी सामने आया कि बिलाल भारतीय सेना के खिलाफ वीडियो शेयर करता था और पाकिस्तान सेना का समर्थन करता था। वह भारत विरोधी विचारधारा फैलाने में सक्रिय था।

आतंकियों को मानता था शहीद : बिलाल

के मोबाइल चेक करने पर पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों को शहीद मानता था और भारतीय सेना को अपशब्द कहते हुए सेना के खिलाफ वीडियो भी शेयर किया था। वह पाकिस्तान सेना का खुद को समर्थक बताता था। बिलाल और उसके साथियों की गतिविधि और सहयोग के बारे में अभी पूछताछ चल रही है।

संबंधित सामग्री

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

नौकरीपेशा लोगों और खेल प्रेमियों के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की WhatsApp सेवा के माध्यम से अब कर्मचारियों को PF खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी...

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026
Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana Vidhansabha Seat Increase: पंचकूला में संविधान पखवाड़े के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने विधानसभा सीटें बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रदेश की जनता से क्या बोले सीएम?

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Nov 02, 2026