Baba Bageshwar Maihar Sanatan Samvad Security

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Dhirendra Shastri visited maihar

मैहर। छत्तरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को मां शारदा की नगरी मैहर पहुंचे। सबसे पहले वह त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शाराद के दरबार में गए। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा की और माता के चरणों में सिर झुकाकर सबकी सुख समृद्धि की कामना की। 

वहीं, बागेश्वर बाबा के मैहर पहुंचने की खबर फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की हलचल बढ़ गई। कई लोग सिर्फ एक झलक पाने के इंतजार करते दिखे।

मैहर में पहली बार सनातन संवाद

मां शास्दा धाम में यह पहला मौके हाँ जब धीरेंद्र शास्त्री का सनातन संवाद कार्यक्रम हो रहा है। आयोजन शु्क्रवार दोपहर 12 बजे से केजेएस आवासीय परिसर में रखा गया है। यहां वे सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और अध्यात्म से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे। मैहर के साथ आसपास के इलाकों में भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी अच्छी रह सकती है। समर्थकों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि बाबा बागेश्वर को सुनने का मौका उन्हें पहली बार अपने शहर में मिल रहा है।

800 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने इंतजाम कड़े रखे हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के इलाके में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनका काम भीड़ को कतार में रखना, ट्रैफिक चालू रखना और किसी गड़बड़ी से तुरंत निपटना है। कार्यक्रम स्थल पर आने वालों की सुरक्षा जांच भी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लागातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि आयोजन शांति से पूरा हो सके।

अब सबकी नजर केजेएस परिसर पर

मां शारदा के दर्शन के बाद अब श्रद्धालुओं की निगाहें केजेएस आवासीय परिसर पर टिकी है। यहीं धीरेंद्र शास्त्री सनातन संवाद में अपने विचार रखेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026