Badaun Firing: Kinnar Dispute Turns Violent

बदायूं में नेग विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दूल्हे का भाई घायल

बदायूं में नेग को लेकर विवाद में किन्नरों ने फायरिंग कर दी। दूल्हे का भाई घायल हुआ, 6 आरोपी गिरफ्तार। जानिए पूरा मामला और पुलिस कार्रवाई। swadesh news

By : स्वदेश डेस्क
बदायूं में नेग विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दूल्हे का भाई घायल

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा फायरिंग किए जाने से दूल्हे का भाई घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

21 हजार की मांग, 2100 देने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे के पिता से 21 हजार रुपए नेग की मांग की। परिजनों ने 2100 रुपए देने की पेशकश की, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि किन्नर इस पर अड़ गए और मौके पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

फायरिंग से मचा हड़कंप

विवाद के दौरान एक आरोपी कार से तमंचा लाया और फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

हथियार बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से दो तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ लूट की कोशिश, जानलेवा हमला, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक चल रही थीं, लेकिन घटना के बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। गांव में इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026