बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत; 22 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलट गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 22 से अधिक घायल हो गए। हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ।

By : नरेंद्र कुमार
बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत; 22 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलट गई। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी लोग राजस्थान के बागड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे थे।हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई।

पलटते ही मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कैंटर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार के मुताबिक, 22 घायलों का इलाज किया गया, जिनमें से 18 की हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है।एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि अभी सुगड़पाल यादव (40) और राजेश्वर सिंह (42) की पहचान हुई है। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

राजस्थान से तीर्थयात्रा कर बदायूं लौट रहे थे

घायल कुंवरपाल ने बताया कि हादसे के वक्त ज्यादातर लोग कैंटर में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई और गाड़ी पलट गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।कुंवरपाल के मुताबिक, ड्राइवर ने बताया कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस अभी हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

DM-SP अस्पताल पहुंचे, घायलों का जाना हाल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ हादसे की वजह भी पता कर रही है। घायलों के परिजनों को फोन के जरिए घटना की जानकारी दी गई है।

बागड़ धाम में दर्शन के बाद लौट रहे थे श्रद्धालु

कैंटर में सवार लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित गोगामेड़ी यानी बागड़ धाम से लौट रहे थे। यह स्थान जाहरवीर बाबा गोगाजी महाराज से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। अगस्त-सितंबर के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और मृतकों की पूरी पहचान होने के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कॉलेज बस अनियंत्रित होकर सड़क...

Oct 27, 2026
Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार भाटापारा के सिमगा में सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं।<br/>

Oct 26, 2026