balod NH 30 Accident anant Chaturdashi festival

baloda road accident: बलोद में भारी बारिश के बीच NH 30 पर ट्रक और DJ वाहन की टक्कर, 6 की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में एनएच 30 पर मरकाटोला घाट में भी भारी बारिश के बीच गेहूं से भरे ट्रक ने डीजे वाहन को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 से अधिक लोग घायल हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
baloda road accident: बलोद में भारी बारिश के बीच NH 30 पर ट्रक और DJ वाहन की टक्कर, 6 की मौत कई घायल

Road accident NH-30 in Balod

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मरकाटोला घाट इलाके में भारी बारिश के बीच करीब साढ़े 11 बजे सड़क किनारे खड़े एक डीजे वाहन को पीछे से गेहूं लदे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक डीजे वाहन को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। 

इस भीषण हादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति के ट्रक के नीचे फंसे होने की भी खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए थे।

राहत-बचाव में जुटी टीमें,घायल अस्पताल रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सबसे पहले मदद के लिए दौड़े। उन्होंने वाहन से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। पुरूर थाना पुलिस,पेट्रोलिंग टीम और यातायात विभाग की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गईं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पूरी पहचान व आधिकाधिक आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है।

रात से ही लैंड स्लाइड ने बढ़ाई थी मुश्किल

दरअसल, इस हादसे से पहले ही मरकाटोला घाट से मुसीबत शुरू हो चुकी थी। बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलत पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इससे इलाके में लैंडस्लाइड की स्थिति बन गई थी। सड़क के बीच एक बड़ा पत्थर गिरने से पहले ही वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई थी। ठीक इस दौरान डीजे वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर ने हालात और बिगाड़ दिया।

नेशनल हाइवे पर अब भी बना हुआ है खतरा

भारी बारिश की वजह से मरकाटोला घाट पर सड़क की हालत और यातायात व्यवस्था, दोनों पर असर पड़ा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा अभी टला नहीं हैं। इसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी सावधानी बरतनी पड़ रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच 20 पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। हालांकि पुलिस और यातायात टीम ने मोर्चा संभालते हुए रास्ते को जल्द सुचारू कराने की कोशिश शुरू कर दी।

हादसे की वजह का पता लगाने की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस  ने हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि क्या टक्कर सिर्फ बारिश और खराब विजिबिलिटी की वजह से हुई या लैंडस्लाइड के चलते बदली सड़क की स्थिति भी इसका एक कारण बनी। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों के समुचित इलाज और मरकाटोला घाट में यातायात को सामान्य बनाने पर है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026