balrampur youtuber jailed for extorting Teacher

Youtuber Arrest: बलरामपुर में शिक्षक से 10000 वसूलने की साजिश; यूट्यूबर दो साथियों के साथ पहुंचा जेल

बलरामपुर के पुटसु स्कूल में प्रधान पाठक से 10000 रुपये मांगने वाले यूट्यूब दीपक यादव और उसके दो साथियों ने हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर सरेंडर किया। यूट्यूबर अपने तीन साथियों के साथ जेल में हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Youtuber Arrest: बलरामपुर में शिक्षक से 10000 वसूलने की साजिश; यूट्यूबर दो साथियों के साथ पहुंचा जेल

youtuber threaten Teacher surrender and sent jail

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खुद को यूट्यूबर बताकर शिक्षक से पैसे मागने वाले दीपक यादव को आखिरकार जेल जाना पड़ा। उसके साथ श्रवण यादव और सूर्या यादव भी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला पुटसु के प्रभारी प्रधान पाठक को निलंबित कराने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की मांग की थी।

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत तो किया सरेंडर

मामला दर्ज होते ही तीनों आरोपी फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी दीपक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बिलासपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता देखते हुए उसे खारिज कर दिया। उधर पुलिस की दबिश भी लगातार जारी थी। हर तरफ से घिरने के बाद 14 अक्टूबर 2026 को तीनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

स्कूल में घुसकर बनाया वीडियो

बता दें कि यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र के पुटसु गांव की है। प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक ने पुलिस को बताया कि टांगरमहरी का रहने वाला 23 साल का दीपक यादव उनसे 10 हजारर रुपये मांग रहा था। शिक्षक ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 25 अगस्त 2026 की दोपहर दीपक के दो साथी श्रवण यादव और सूर्या यादव जबरन स्कूल में घुस आए। दोनों ने बिना किसी अनुमति के स्कूल परिसर में वीडियो बनाना शुरू कर दिया और शिक्षक से बदसलूकी की। उन्होंने धमकी दी कि तुरंत पैसे नहीं मिले तो वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर डालकर पूरे समाज में बदनाम कर देंगे। इतना ही नहीं तुम्हें विभाग से सस्पेंड भी करा देंगे।

पैसे नहीं दिए तो वायरल किया एडिट वीडियो

प्रधान पाठक अपनी बात पर टिके रहे और एक रुपया भी नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को तोड़ मरोड़कर एडिट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस के अनुसार, इस भ्रामक वीडियो से स्कूल की साख और शिक्षक की सामाजिक छवि को गहरी चोट पहुंची। शिकायत मिलते ही पस्ता थाने पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत गैर जमानती अपराध दर्ज किया।

गवाहों के बयान और वीडियो फुटेज बने सबूत

आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस ने सबूत भी जुटाए। जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर हालात देखे और गांव के लोगों व स्कूल के कर्मचारियों के बयान लिए। सोशल मीडिया पर चले वीडियो के स्क्रीनशॉट और फुटेज को पेन ड्राइव में जब्त किया गया।

पुलिस की आम जनता से अपील 

बलरामपुर पुलिस ने आम लोगों और सोशल मीडिया क्रिएटरों से जिम्मेदारी से काम करने को कहा है। बिना तथ्य जांचे किसी व्यक्ति या संस्था की छवि खराब करने वाला कंटेंट फैलाना कानूनन अपराध है। अगर कोई खुद को यूट्यूबर या रिपोर्टर बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे मांगे तो घबराए नहीं। सीधे नजदीकी थाने पहुंचें या फिर 112 पर शिकायत दर्ज कराएं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026