Bank Employees Protest Over 5-Day Banking

bank Employee protest:भोपाल में 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5-डे बैंकिंग समेत लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मी प्रदर्शन किया। मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
bank Employee protest:भोपाल में 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

Bank Employees Strike in Bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार शाम अरेरा हिल्स स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस के सामने बैंक अधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

 प्रदर्शन के दौरान यूनियनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग

बैंककर्मियों की प्रमुख मांग बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को वापस लेने या स्थगित करने और यूनियनों के साथ बातचीत के बाद इसमें संशोधन करने की मांग की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने बैंककर्मियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का भी जल्द समाधान करने की मांग उठाई है।

दो साल से लंबित है 5-डे बैंकिंग का मामला

बैंककर्मियों के अनुसार मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच वेतन संशोधन समझौते के दौरान 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बदले कर्मचारियों ने ग्राहकों के लिए रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया था। आईबीए ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर वित्त मंत्रालय को भेज दिया था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है। इसी को लेकर बैंक कर्मचारी अब आंदोलन कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026