Barabanki Horse Fair Deva Mela Horse Price 51 Lakh

Barabanki Horse Mela: बाराबंकीघोड़ा बाजार में 51 लाख तक के घोड़े, रेस से रईसों की शान तक

बाराबंकी के देवा मेले में लगे घोड़ा बाजार में 20 हजार से 51 लाख तक के घोड़े बिक रहे हैं। मारवाड़ी, नुकरा और काठियावाड़ी नस्ल के घोड़ों की चाल और कद काठी पर खास नजर है।

By : संजय चतुर्वेदी
Barabanki Horse Mela: बाराबंकीघोड़ा बाजार में 51 लाख तक के घोड़े, रेस से रईसों की शान तक

Barabanki Horse Fair uttar Pradesh News

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा मेले में लगने वाला घोड़ा बाजार इस बार भी घोड़ा पालकों और शौकीनों की भीड़ खींच रहा है। बिहार के सोनपुर और राजस्थान के पुष्कर के बाद यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। दस दिन चलने वाले मेले में देशभर से व्यापारी, पशुपालक और रेस में हिस्सा लेने वाले पहुंचे हैं। भारत की लगभग सभी प्रमुख नस्लों के हजारों घोड़े यहां मौजूद हैं। इस बार 20 लाख से लेकर 51 लाख रुपये तक के घोड़े बिकने के लिए आए हैं।

कभी सवारी का साधन, अब रईसों की शान

करीब सौ साल पहले कार रईसों की पहचान थी और घोड़ा गाड़ी आम परिवहन का मुख्य जरिया। शहर की पक्की सड़क हो या गांव की कीचड़ भरी कच्ची राह, सामान और सवारी दोनों घोड़े ही ढोते थे। फिर इंजन ताकतवर हुए और ट्रक, रेल और हवाई जहाज ने उनकी जगह ले ली। आज घोड़ा रुतबे का प्रतीक बन चुका है। उपयोग बदल गया, पर अहमियत नहीं घटी। दुनिया भर में कई घोड़ों के दाम बड़ी ब्रांड की कारों से भी ज्यादा लगते हैं।

आज घोड़े किस काम आते हैं

पर्यटन और मनोरंजन में घोड़ों का आकर्षण बना हुआ है। हिल स्टेशनों, ऐतिहासिक किलों और मेलों में घुड़सवारी होती है, शादियों में बग्गी की मांग बढ़ी है। पोलो, रेसिंग और पारंपरिक आयोजनों में भी इनकी जगह कायम है। दुर्गम इलाकों में गश्त, परेड और खास सैन्य कामों में घोड़े आज भी इस्तेमाल होते हैं। दुनिया के बड़े शहरों में माउंटेड पुलिस की यूनिट रहती है, जो बड़े प्रदर्शनों और दंगे रोकने में काम आती है।

कीमत तय करती है चाल

अच्छी नस्ल के बाद भी घोड़े की कीमत उसके रंग रूप, कद काठी और चाल देखकर तय होती है। ऊंचाई, रंग और कानों से खूबसूरती परखी जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा मायने चाल के हैं। चालबाज घोड़े पर सवारी करते समय झटके कम लगते हैं और सफर आरामदायक रहता है, इसलिए उसकी मांग ज्यादा रहती है। स्वस्थ घोड़ा खड़े होने पर अक्सर तीन पैरों पर वजन रखता है और एक पैर हल्का उठाकर रखता है।

कौन सी नस्ल की क्या खासियत

बाराबंकी के घोड़ा बाजार में नुकरा, मारवाड़ी, सिंधी और काठियावाड़ी समेत सभी नस्लें मिल जाती हैं। राजस्थान के मारवाड़ इलाके के मारवाड़ी घोड़े अव्वल माने जाते हैं। इनकी ऊंचाई 152 से 160 सेमी और लंबाई 130 से 140 सेमी होती है। चेहरा औसतन 22 सेमी चौड़ा रहता है। इसके बाद गुजरात के राजकोट और जूनागढ़ में मिलने वाले काठियावाड़ी घोड़े आते हैं, जिनकी औसत ऊंचाई 147 सेमी है। मणिपुरी घोड़े कई रंगों में मिलते हैं और ताकतवर व फुर्तीले होते हैं। सिंधी घोड़े तेज दौड़ने में माहिर माने जाते हैं।

व्यापारियों का भरोसा और कमाई का गणित

बदायूं से घोड़ा लेकर आए व्यापारी के मुताबिक यहां यूपी के कई जिलों के साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र से भी खरीदार और बेचने वाले आते हैं। पुष्कर और सोनपुर भले ज्यादा मशहूर हों, पर बाराबंकी के बाजार की अपनी अलग अहमियत है। व्यापारी अजय वर्मा का कहना है कि यहां से खरीदे घोड़े की नस्ल और खासियत में धोखा नहीं मिलता। एक अन्य व्यापारी के अनुसार यहां 20 हजार रुपये से 50 लाख तक के घोड़े मिल जाते हैं। शौकीन बताते हैं कि यहां अच्छे घोड़े कम दाम में मिल जाते हैं, इसीलिए दूर दूर से लोग आते हैं।

कई पालक राजस्थान, पंजाब और बाराबंकी मेले से कम उम्र के घोड़े कुछ हजार रुपये में खरीदते हैं। उन्हें पाल पोसकर तैयार करते हैं और फिर यहीं लाखों में बेचते हैं। बाहर से आए व्यापारी इन्हें महाराष्ट्र और राजस्थान ले जाकर अच्छे दाम पर बेचते हैं। एक कम उम्र के घोड़े को तैयार करने में करीब ढाई साल लगते हैं। इस दौरान रोज मालिश और दौड़ का अभ्यास जरूरी होता है। चना, जौ, गेहूं का दलिया, भूसा और घास खुराक में शामिल रहते हैं, जबकि कई शौकीन अपने घोड़े को दूध और घी भी खिलाते हैं।

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात से फसलों के नुकसान पर सभी कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत मदद और बीमा दावा मिलेगा।

Nov 20, 2026