Bareilly dchool closed for 2 days dm decision

Bareilly School Closed: भारी बारिश के बीच DM का बड़ा फैसला; 8वीं तक स्कूल 2 दिन बंद

बरेली में भारी बारिश और जल भराव के चलते डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 8 और 9 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Bareilly School Closed: भारी बारिश के बीच DM का बड़ा फैसला; 8वीं तक स्कूल 2 दिन बंद

Bareilly School Closed News

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर जिले में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूल 8 और 9 सितंबर को बंद रहेंगे। दरअसल, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

छुट्टी का आदेश जिले में संचालित सभी प्रमुख बोर्ड और स्कूलों पर लागू होगा। यानी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में इन दोनों दिनों पढ़ाई नहीं होगी।

बारिश के कारण लिया गया फैसला

बरेली में रविवार को करीब 10 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर के समय बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। इसके बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सोमवार को भी बारिश का असर बना हुआ है। विद्यार्थियों के आने-जाने में परेशानी और जलभराव के कारण किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने दो दिन स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सको इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

16 साल में सितंबर की एक दिन की सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बरेली में रविवार को करीब 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों  के अनुसार, यह सितंबर में एक दिन में हुई बारिश के लिहाज से पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है। हालांकि सितंबर में एक दिन की सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 2005 के नाम है। उस साल 17 सितंबर को 267 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर से तापमान में कुछ बदलाव की संभावना जताई है। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश जारी रहने का अनु्मान है। 

कई जिलों में पहले से ही बंद किए गए स्कूल

बता दें कि लगातार बारिश के कारण सोमवार को यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया था। बरेली के अलावा पीलीभीत, बजनौतर, शाहजहांपरु, सिद्धार्थनगर और बदायूं में भी प्रशासन ने एक दिन के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। अब बरेली में  छुट्टी को दिन बढ़ा दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता जलभराव और खराब मौसम के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026