Bastar Leopard Cubs Reunited

Leopard cubs Rescue: बस्तर में 48 घंटे के रेस्क्यू के बाद तेंदुआ शावकों का मां से हुआ पुनर्मिलन

बस्तर में मां से बिछड़े दो तेंदुआ शावकों को वन विभाग ने करीब 48 घंटे के रेस्क्यू और निगरानी अभियान के बाद उनकी मां से मिला दिया। ट्रैप कैमरे में मादा तेंदुए के लौटने की तस्वीर कैद हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
Leopard cubs Rescue: बस्तर में 48 घंटे के रेस्क्यू के बाद तेंदुआ शावकों का मां से हुआ पुनर्मिलन

Bastar News

मनीष, बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के वन मंडल के चित्रकोट रेंज में मां से बिछड़े दो तेंदुआ शावकों को उनकी मां से मिलाने के लिए वन विभाग ने करीब 48 घंटे तक रेस्क्यू और रेयूनाइट मिशन चलाया। विभाग की मेहनत आखिरकार रंग लाई और दोनों शावकों का अपनी मां से पुनर्मिलन हो गया।

बच्चे तेंदुआ शावक को समझ बैठे बिल्ली

मामला 22 अगस्त का है। चित्रकोट रेंज के दुर्गम पहाड़ी वन क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों को तेंदुए का एक शावक मिला था। बच्चों ने उसे बिल्ली समझकर गांव में उठा लाया। इसकी जानकारी वन विभाग को मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

रात में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया शावक

वन विभाग की टीम ने रात 11 बजकर 20 मिनट पर शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद उसी रात करीब सुबह 4 बजे उसे घने जंगल में चिन्हित स्थान पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। विभाग ने इसके बाद मादा तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की।

मादा तेंदुए ने पहले शावक को नहीं अपनाया

अगली सुबह निगरानी के दौरान सामने आया कि मादा तेंदुए ने शावक को स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से दूसरे शावक की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद दूसरा शावक भी सुरक्षित मिल गया। बस्तर में मां से बिछड़े दो तेंदुआ शावकों को वन विभाग ने करीब 48 घंटे के रेस्क्यू और निगरानी अभियान के बाद उनकी मां से मिला दिया। ट्रैप कैमरे में मादा तेंदुए के लौटने की तस्वीर कैद हुई वन विभाग ने दोनों शावकों को एक साथ सुरक्षित स्थान पर रखा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए। टीम लगातार कैमरों से उनकी मां की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

कैमरे में कैद हुई मां के लौटने की तस्वीर

लगातार निगरानी के बाद सोमवार रात ट्रैप कैमरे में वह तस्वीर कैद हुई, जिसका वन विभाग की टीम को इंतजार था। मादा तेंदुआ वापस लौटी और आखिरकार दोनों शावकों को अपने साथ ले गई।

वन मंत्री ने टीम और ग्रामीणों को सराहा

वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यप्राणी संरक्षण के इस संवेदनशील मिशन में जुटी वन विभाग की पूरी टीम और सहयोगी ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने इसे वन्यप्राणी संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास बताया। वन मंडल अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि बस्तर में वन विभाग वनों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित होकर काम कर रहा है। यह मिशन भी उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में वन विभाग के साथ ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026