BHEL Bhopal Employees 35000 Special Incentive

BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

भेल भोपाल के करीब तीन हजार कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह अक्टूबर के वेतन के साथ आएगी, पर यूनियनों ने इसे कम बताकर पुतला दहन किया।

By : संजय चतुर्वेदी
BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

Bhopal BHEL Employees Protest

भोपाल। भेल भोपाल के लगभग तीन हजार कर्मियों के लिए बुधवार को दिल्ली के कॉर्पोरेट कार्यालय के मानव संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।  कॉर्पोरेट एचआर के अपर महाप्रबंधक प्रवीन चौधरी के जारी इंटर ऑफिस पत्र के अनुसार वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए हुई संयुक्त कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद सभी पात्र कर्मचारियों को 35,000 का विशेष प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। 

सर्कुलर में कहा गया है कि यह भुगतान ग्रेड ए 1 और बी 1 से लेकर ए 12 और बी 12 के सभी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में दी गई सेवा अवधि के आधार पर प्रो-राटा तर्ज पर दिया जाएगा। 

चौधरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अनधिकृत अनुपस्थिति की अवधि के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा। गौरतलब है कि कर्मचारी वर्ग 40,000 से ज्यादा बोनस की मांग कर रहा था।

भेल यूनियनों ने किया पुतला दहन

उधर भेल की बीएमएस, एचएमएस और सीटू यूनियन ने बुधवार की शाम को भेल प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भेल के द्वार क्रमांक 5 के सामने भेल में हमारा हक, हमारा नारा के तहत सभा लेकर रोष जतााया है। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने कहा कि जहां एक ओर भेल का प्रॉफिट 200 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, कर्मचारियों के दिवाली प्रोत्साहन राशि में सिर्फ 50 प्रतिशत की ही वृद्धि की गई है। इसी का विरोध जताते हुए यूनियनों ने प्रदर्शन किया है।

भेल कर्मियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा

भोपाल। भेल प्रबंधन ने बोर्ड स्तर से नीचे के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में संशोधन की घोषणा की है। बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा। भेल के कॉरपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार वर्ष 2017 के वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर बढ़ाकर 59.1 प्रतिशत निर्धारित की गई है। संशोधित दर एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से निर्धारित वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को संशोधित दर के अनुसार महंगाई भत्ता मिलेगा। इस परिपत्र को अतिरिक्त महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रवीण चौधरी के हस्ताक्षरित से जारी किया गया है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026