Bhilai Charoda D Cabin Local Train Stoppage

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train Stop in D Cabin

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के चरोदा डी केबिन इलाके की महिलाओं के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया। लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद होने से परेशान ये महिलाएं लंबे समय से आवाज उठा रही थीं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां लोकल ट्रेनें फिर से रुकेंगी। यह सुनते ही महिलाओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

ठहराव बंद होने के बाद से थी नाराजगी

डी केबिन और सी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने के बाद से लोगों में नाराजगी थी। ग्रामीणों की मांग थी कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां पहले की तरह ट्रेनें रोकी जाएं। इसी सिलसिले में गुरुवार को डीआरएम दयानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने डी केबिन का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

तीन किमी पैदल चलना, रात में अंधेरे का डर

ग्रामीण महिलाओं ने डीआरएम को बताया कि दो स्टॉपेज बंद होने के बाद रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई है। जरूरी काम से आने-जाने के लिए उन्हें करीब तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती है, जब ट्रेन से उतरकर अंधेरे रास्तों से पैदल गांव पहुंचना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि इस दौरान वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। ठहराव बंद होने से यात्रा सिर्फ असुविधाजनक ही नहीं हुई, सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

भावुक हुईं महिलाएं, डीआरएम ने रोका

अपनी परेशानी बताते हुए कई महिलाएं भावुक हो गईं। उनकी तकलीफ देखकर डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि लोकल ट्रेनों का ठहराव शुरू करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे। आश्वासन मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर राहत दिखने लगी। कुछ महिलाओं ने भावुक होकर डीआरएम के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026