Gwalior Ex MLA passes away

भितरवार के पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का निधन, छात्र राजनीति से विधानसभा तक छोड़ी अलग पहचान

भितरवार के पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। छात्र राजनीति से विधानसभा तक सक्रिय रहे तिवारी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों में अहम भूमिका निभाई।

भितरवार के पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का निधन, छात्र राजनीति से विधानसभा तक छोड़ी अलग पहचान

Former MLA Brijendra singh passes away

भितरवार के पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम निधन हो गया।  वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उपचार के दौरान अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से ग्वालियर और भितरवार क्षेत्र की राजनीति में शोक का माहौल है। 

बता दें कि 75 वर्षीय बृजेन्द्र तिवारी का राजनीतिक जीवन छात्र आंदोलनों से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचा। समाजवादी विचारधारा से निकले तिवारी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अलग पहचान बनाई। बाद के वर्षों में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ा और कांग्रेस में शामिल हो गए।

छात्र राजनीति से मिली पहचान

बृजेन्द्र तिवारी को जीवाजी विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति का प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। वह विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयोजक भी रहे। उस दौर में उनके निवास पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा नेताओं का आना-जाना रहता था। छात्र नेतृत्व के बीच उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें प्रदेश की सक्रिय राजनीति तक पहुंचाया।

समाजवादी आंदोलन से गहरा जुड़ाव

बृजेन्द्र तिवारी का जुड़ाव समाजवादी आंदोलन से रहा। उन्हें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व रेल मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस सहित कई समाजवादी नेताओं का करीबी सहयोगी माना जाता था। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने लंबे समय तक समाजवादी राजनीति की विचारधारा के साथ काम किया।

पारिवारिक विरासत और राजनीतिक सफर

बृजेन्द्र तिवारी ऐसे राजनीतिक परिवार से आते थे जिसकी क्षेत्र में पहले से पहचान थी। उनके पिता विष्णूदत्त तिवारी भी जनता पार्टी के दौर में विधायक रहे थे। इसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए बृजेन्द्र तिवारी ने विधानसभा तक का सफर तय किया। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा, हालांकि उनकी पहचान दलगत राजनीति से अधिक एक सक्रिय जननेता और छात्र नेता के रूप में बनी रही।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

बृजेन्द्र तिवारी के निधन की खबर सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों ने शोक व्यक्त किया। छात्र राजनीति से लेकर मुख्यधारा की राजनीति तक उनके साथ काम कर चुके लोगों ने उन्हें एक सहज, सक्रिय और वैचारिक राजनीति करने वाले नेता के रूप में याद किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026