भोपाल में साइबर ठगी का खौफ: सीनियर एडवोकेट ने खुदकुशी की

भोपाल में साइबर ठगी का खौफ: सीनियर एडवोकेट ने खुदकुशी की

भोपाल में साइबर ठगी की धमकी के बाद वरिष्ठ एडवोकेट की खुदकुशी, पुलिस ने जांच शुरू की। फर्जी कॉल में दिल्ली ब्लास्ट का नाम जोड़कर डराया।

By : Swadesh Bhopal
भोपाल में साइबर ठगी का खौफ: सीनियर एडवोकेट ने खुदकुशी की

भोपाल। सोमवार शाम जहांगीराबाद के शांत बरखेड़ी इलाके में 68 वर्षीय वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने डर और तनाव में आकर अपनी जान दे दी।बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने उनके डर को हथियार बना लिया था। 

मामले की शुरुआत एक कॉल से हुई

एक फोन कॉल ने उनकी सारी ज़िंदगी बदल दी। कुछ दिनों पहले वर्मा को एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा दिल्ली ब्लास्ट में तुम्हारा नाम आया है, जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार कर लेंगे। एक वरिष्ठ वकील जो कानून जानता है, लेकिन ऐसी धमकी के पीछे का साइबर खेल न समझ पाया। परिवार के अनुसार, इसी कॉल के बाद से वे गहरी चिंता में रहने लगे थे। खाना कम, बातचीत बंद और दिमाग में लगातार एक ही बात घूमती हुई, कहीं यह सच तो नहीं?

साइबर गैंग का नया पैंतरा

पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें वर्मा ने लिखा है कि उनके बैंक खाते के जरिए आतंकी फंडिंग होने की बात कहकर उन्हें डराया गया था। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह एक बड़ी साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है, जहां आरोपी पहले डर पैदा करते हैं और फिर नाम हटाने के नाम पर पैसे ऐंठते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी कॉल के स्रोत तक पहुंचने के लिए साइबर सेल भी एक्टिव कर दी गई है।

साइबर ठगों के नए जाल

देशभर में फैल रहा ठगी मॉडल बीते कुछ महीनों में देशभर में ऐसी कॉल्स की शिकायतें बढ़ी हैं, जिसमें थाना या कोर्ट से बोलने के नाम पर लोगों को आतंकी साजिश में नाम आने या फिर उनका आधार कार्ड आतंकियों के पास मिलने के नाम पर डराया जा रहा है। लोग डर जाते हैं, और ठग इसी डर में कमाई तलाशते हैं। पुलिस का कहना है, लोग किसी भी अज्ञात नंबर से आए धमकी भरे कॉल को तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर रिपोर्ट करें। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। सुनवाई में 2.5 करोड़ रुपये गंवाने वाली महिला का मामला भी सामने आया।

Oct 29, 2026
WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

नवा रायपुर में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप हैक हो गया। मंत्रालय जागृत ग्रुप का नाम बदलकर आरटीओ ई-चालान कर दिया गया। एडमिन ने सदस्यों को सतर्क किया है।

Oct 11, 2026
44 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहा कारोबारी, CBI-IPS बनकर ठगों ने ऐंठे 8.50 लाख

44 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहा कारोबारी, CBI-IPS बनकर ठगों ने ऐंठे 8.50 लाख

रायपुर में साइबर ठगों ने एक बिजनेसमैन को 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 8.50 लाख रुपए ठग लिए।

Oct 05, 2026
IPS Varun Kapoor: UN मिशन से ब्लाइंड मर्डर तक, डॉ. वरुण कपूर की दमदार कहानी; पढ़िए खास बातचीत

IPS Varun Kapoor: UN मिशन से ब्लाइंड मर्डर तक, डॉ. वरुण कपूर की दमदार कहानी; पढ़िए खास बातचीत

आईपीएस डॉ वरुण कपूर ने स्वदेश से खास बातचीत में ब्लाइंड मर्डर केस, 110 पुराने मामलों के खुलासे, साइबर अपराध, जेल व्यवस्था और UN मिशन के अनुभव साझा किए।

Aug 15, 2026