Chhattisgarh Mantralaya employees WhatsApp hack

WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

नवा रायपुर में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप हैक हो गया। मंत्रालय जागृत ग्रुप का नाम बदलकर आरटीओ ई-चालान कर दिया गया। एडमिन ने सदस्यों को सतर्क किया है।

By : संजय चतुर्वेदी
WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

Chhattisgarh Secretariats whatsapp group Hack

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच अचानक हलचल मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों के व्हाट्सएक ग्रुप का नाम बदल गया था। छत्तीसगढ़ मंत्रालय जागृत नाम का यह ग्रुप अब आरटीओ ई-चालान के नाम से दिख रहा था। नाम देखते ही लोगों को शक हुआ कि ग्रुप हैक हो चुका है।

एडमिन ने सदस्यों को सतर्क किया

मामला सामने आने के बाद ग्रुप के एडमिन ने सभी सदस्यों को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप को न खोला जाए। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया कि वे तुरंत ग्रुप छोड़ दें।

ग्रुप हैक होने से ठगी की कोशिश का शक

अब तक ज्यादातर मामलों में किसी मोबाइल नंबर या एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किया जाता रहा है। इस बार पूरे ग्रुप पर ही कब्जा होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रुप का नाम आरटीओ ई-चालान किए जाने से यह भी शक है कि ठग फर्जी चालान के नाम पर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर सकते थे। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के खाते से रकम निकलने या आर्थिक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें?

साइबर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से कुछ सावधानियाँ बताई गई हैं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी अनजान फाइल को डाउनलोड न करें। ओटीपी या बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। कोशिश करें की वाई-फाई में व्हाट्सएप न चलाएं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026