Bairagarh Girl Death: Protest at Police Station

Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

बैरागढ़ में बच्ची की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। हिंदू संगठन भी साथ आए, पुलिस से बहस हुई और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग तेज रही।

By : संजय चतुर्वेदी
Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

bairagarh Minor Murder Case

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत के मामले में लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए और आरोपी को जल्द फांसी देने की मांग उठाई।

थाने पर पुलिस और परिजनों में तीखी बहस
घेराव के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच गरमागरम बहस हुई। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। परिजन जल्द कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग पर डटे रहे।

बैरागढ़ में भीड़ किया चक्काजाम

बच्ची की मौत के विरोध में शनिवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद यानी विहिप के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बैरागढ़ से भोपाल और सीहोर जाने वाले मार्ग जाम कर दिए। करीब  2 किमी तक गाड़ियों की कतार लग गई और सैकड़ों लोग जाम में फंसे रहे।

गुस्साई भीड़ ने बैरागढ़ थाने को घेर लिया और मांग की कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने थाने के दोनों मुख्य गेट बंद कर भारी बल तैनात कर दिया। भीड़ ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। पर पुलिस ने उसे बाहर ही रोक लिया। पुलिस लोगों को समझा रही है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हैं।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

सड़कों पर उतरी भीड़ की पहली मांग है कि आरोपी के अवैध मकान पर तुरंत बुलडोजर चले। दूसरी मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द पूरी हो और आरोपी को फांसी की सजा मिले। वे यह भी चाहते हैं कि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर आकर पीड़ित परिवार से मिलें और लिखित आश्वासन दें। उनका कहना है कि ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या है मामला

दरअसल, बैरागढ़ में कृष्णा कॉम्पलेक्स के पीछे बनी एक खंडहरनुमा इमारत में 12 साल की बच्ची का शव मिला था। प्रारंभिक शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। फिर भी वारदात को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026