Bhopal BHEL Traffic Diversion Amit Shah Program

Amit Shah visit Traffic: भोपाल में शाह के कार्यक्रम को लेकर भेल के रास्ते बंद, जानिए कौन सा रूट खुला रहेगा

अमित शाह के भेल दशहरा मैदान कार्यक्रम को देखते हुए भोपाल पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बदली है। भेल के कई रास्ते बंद रहेंगे, पार्किंग जंबूरी मैदान में होगी। जानिए वैकल्पिक रूट।

By : संजय चतुर्वेदी
Amit Shah visit Traffic: भोपाल में शाह के कार्यक्रम को लेकर भेल के रास्ते बंद, जानिए कौन सा रूट खुला रहेगा

Bhopal City Traffic Plan for Union Minister Amit Shah Visit

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भोपाल में शनिवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भेल दशहरा मैदान में होने वाले आयोजन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कई रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर दिए हैं। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए रूट, ड्रॉप एंड गो, पार्किंग और डायवर्जन तय कर दिया गया है। अगर आप शनिवार को भेल की तरफ जा रहे हैं तो पहले यह रूट प्लान जरूर देख लें।

जंबूरी मैदान में होगी पार्किंग

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग जंबूरी मैदान में रखी गई है। भोपाल यातायात पुलिस के मुताबिक सीहोर, फंदा, खजूरी, राजगढ़, रायसेन, हरदा और नर्मदापुरम की तरफ से आने वाली बसें भेल गेट नंबर 6 पर सवारियों को उतारेंगी। इसके बाद बसें जंबूरी मैदान पार्किंग में खड़ी होंगी।

शहर के भीतर से आने वाली बसों के लिए अलग रूट है। बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज, अन्ना नगर और करियर कॉलेज तिराहा की तरफ से आने वाली बसें प्रभात चौराहा और आईटीआई तिराहा होकर निकलेंगी। इन्हें हेमा स्कूल के पास जवाहरलाल नेहरू स्कूल के सामने और सिक्योरिटी लाइन कॉलोनी मैदान सहित जंबूरी मैदान में पार्क किया जाएगा।

भेल टाउनशिप के लोग कैसे निकलें

सुबह 9 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक महात्मा गांधी तिराहा से दशहरा मैदान चौराहे तक करीब दो किलोमीटर के हिस्से में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। भेल टाउनशिप के निवासियों को पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाया है। वे बरखेड़ी गुलाब उद्यान तिराहा और कस्तूरबा अस्पताल होते हुए आईएसबीटी से चेतक ब्रिज की तरफ जा सकते हैं।

अवधपुरी से एमपी नगर आने वाले वाहन सेंट जेवियर स्कूल के पीछे से बरखेड़ा मार्केट और एम्स अस्पताल होकर निकलेंगे। वहां से आईटीआई तिराहा और करियर कॉलेज तिराहा होते हुए चेतक ब्रिज की ओर जाया जा सकता है।

बाहर से आने वाली यात्री बसों का रूट

दूसरे जिलों से आने वाली यात्री बसों के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की बसें 11 मील और हबीबगंज नाका होकर आईएसबीटी पहुंचेंगी। सागर, छतरपुर और दमोह की तरफ से आने वाली बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील और हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी जाएंगी।

इंदौर से भोपाल आने वाली बसें और गुना, राजगढ़, ब्यावरा की यात्री बसें मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर और लालघाटी चौराहा होकर आएंगी। इनमें से हलालपुर बस स्टैंड की तरफ आने वाली बसें वहीं तक जाएंगी। ये बसें आईएसबीटी नहीं आ सकेंगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026