Bhopal Durga Visarjan Traffic Diversion Plan

Bhopal Durga Visarjan: भोपाल में दुर्गा विसर्जन के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जाने से बचें

भोपाल में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के कारण शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। पुराने शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Bhopal Durga Visarjan: भोपाल में दुर्गा विसर्जन के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जाने से बचें

Bhopal Traffic during Mata Idol Immersion procession

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। सुबह नौ बजे से प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डेम पर प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। रात आठ बजे से झांकियों का चल समारोह निकलेगा। इसके लिए पुराने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही रोककर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तक बंद रहेगा।

चल समारोह का रूट और भारी वाहनों पर रोक

चल समारोह भारत टॉकीज तिराहा से शुरू होगा। यह सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा।

भारी वाहनों को खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, इस्लाम नगर, चौपड़ा कला, पटेल नगर, 11 मील, रातीबड़, लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, एयरपोर्ट, करोंद, भानपुर और रत्नागिरी से आगे शहर में आने की अनुमति नहीं होगी।

शाम पांच बजे से भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टाकीज के बीच सिटी बस, मैजिक और चार पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। शाम छह बजे से मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी और पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से घोड़ा नक्कास व बस स्टैंड जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। झांकियां नादरा बस स्टैंड से भारत टाकीज के बीच कतार में खड़ी रहेंगी। भोपाल टाकीज से नादरा बस स्टैंड की ओर यातायात बंद रहेगा।

पुराने शहर में चरणबद्ध बंदिशें और वैकल्पिक रास्ते

तीन मोहरा से भोपाल टाकीज जाने वाले वाहन इस्लामी गेट, सिंधी कालोनी और अग्रवाल धर्मशाला के समानांतर रास्ते से निकल सकेंगे। अल्पना टाकीज से नादरा बस स्टैंड जाने के लिए संगम टाकीज तिराहा मार्ग लेना होगा।

जुलूस जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, रास्ते भी बंद होते जाएंगे। मंगलवारा पहुंचने पर सेंट्रल लाइब्रेरी, छावनी रोड और बुधवारा से इतवारा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। जुमेराती पहुंचने पर रायल मार्केट से पीरगेट का रास्ता बंद होगा। रेतघाट पहुंचने पर करबला से रेतघाट और पालिटेक्निक से कमला पार्क का रास्ता बंद रहेगा। तलैया से बुधवारा की ओर भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। इस दौरान रायल मार्केट, तीन मोहरा, भोपाल टाकीज, हमीदिया रोड और नादरा बस स्टैंड वैकल्पिक मार्ग रहेंगे।

प्रेमपुरा घाट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का रास्ता

कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा और 25वीं वाहिनी के सामने से भदभदा तिराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट जाएंगी। चल समारोह के भारत माता चौराहा पहुंचने पर भदभदा नए पुल से सिटी डिपो की तरफ यातायात बंद रहेगा। ऐसे में वाहन आइआइएफएम, नेहरू नगर और एमएसीटी चौराहे से निकल सकेंगे।

भारत टॉकीज की ओर रास्ता बंद होने पर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन एमपी नगर, न्यू मार्केट, अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवरब्रिज और मैदा मिल से होकर जा सकेंगे। बोगदा पुल से भारत टॉकीज जाने वाले वाहनों को प्रभात चौराहा और अशोका गार्डन की ओर भेजा जाएगा। तलैया पहुंचने पर पुलिस कंट्रोल रूम से भारत टाकीज जाने वाले वाहन जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल और सुभाष नगर ओवरब्रिज से निकलेंगे। रोशनपुरा से भारत टाकीज जाने के लिए अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर 1, बोर्ड आफिस, डीबी माल और मैदा मिल का रास्ता खुला रहेगा।

रात करीब दो बजे जुलूस रेतघाट की ओर आने पर पालिटेक्निक से रेतघाट और वीआइपी रोड बंद कर दिए जाएंगे। एयरपोर्ट जाने वाले वाहन बोर्ड आफिस, डीबी माल, सुभाष नगर, प्रभात चौराहा और 80 फीट रोड से जा सकेंगे। दूसरा विकल्प रोशनपुरा, पीएचक्यू, तलैया, भारत टाकीज, हमीदिया रोड और लालघाटी का है।

बैरागढ़ में विसर्जन और यात्री बसों के नियम

बैरागढ़ और खजूरी की प्रतिमाओं का विसर्जन सीहोर रोड पर बैरागढ़ विसर्जन स्थल पर होगा। भोपाल से इंदौर और देवास जाने वाले और वहां से आने वाले वाहन लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, गांधीनगर, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर बायपास, भौंरी और खजूरी सड़क बायपास का इस्तेमाल करें। इंदौर और सीहोर जाने वाले वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़ और भदभदा से निकल सकेंगे।

यात्री बसों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। भोपाल इंदौर मार्ग की बसें मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर और लालघाटी होकर हलालपुर बस स्टैंड तक आएंगी, शहर में नहीं घुसेंगी। आइएसबीटी से चलने वाली बसें प्रभात गोविंदपुरा तिराहा, प्रभात चौराहा और भारत टॉकीज की ओर नहीं जा सकेंगी। उन्हें नर्मदापुरम रोड और बायपास से निकलना होगा। गुना और ग्वालियर से आने वाली बसों का आखिरी पड़ाव हलालपुर बस स्टैंड रहेगा। बैरसिया से चलने वाली बसें बेस्ट प्राइस तिराहे तक ही आएंगी। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना और छतरपुर की ओर से इंदौर, गुना व ग्वालियर जाने वाली बसें बायपास से निकलेंगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026